26 अगस्त 2026:
देश दुनिया/ नेपाल/
चीन के तिब्बत से आई अचानक बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में कई घरों को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के मुताबिक, 291 विदेशी पर्यटकों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इनमें 105 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इसके अलावा टिमुरे बॉर्डर पोस्ट पर तैनात 9 पुलिसकर्मी भी लापता बताए जा रहे हैं।
नेपाल के बागमती प्रदेश स्थित रसुवा जिले के तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाकों से एक बेहद डरावनी और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ अचानक आई भीषण बाढ़ और सैलाब ने स्थानीय बाजारों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को अपनी चपेट में लेते हुए भारी नुकसान पहुंचाया है।
इस भयंकर तबाही का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। पानी के तेज बहाव और बर्बादी के इस खौफनाक मंजर ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है।


Leave a Reply