7 सितंबर 2026:
देश दुनिया /चीन/
चीन की सत्ता का सबसे ताकतवर चेहरा ,जो दुनिया के सामने ड्रैगन की ताकत का सबसे बड़ा प्रतीक है।  शी जिनपिंग।
किंतु अब इस शी जिनपिंग की सेहत को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है, जिससे चीन की राजनीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं । दावा किया जा रहा है कि शी जिनपिंग को कम से कम दो बार हार्ट अटैक आया है।  और ऐसा दावा करने वाले तिब्बत के पूर्व प्रधानमंत्री लोप सांग सांगेय है।

शी जिनपिंग सिर्फ एक बड़े देश चीन के एक राष्ट्रपति नहीं, बल्कि उनके हाथों में कम्युनिस्ट पार्टी की कमान भी है । और सेना पर भी उनका सीधा नियंत्रण है‌ ।

अब सवाल उठता है कि यदि शी जिनपिंग की सेहत ठीक नहीं है तो चीन की कमान किसके हाथ में जाएगी । चीन में उत्तराधिकारी का नाम लेना भी सत्ता की राजनीति को गर्म कर सकता है । लेकिन यदि उत्तराधिकारी तय नहीं किया गया तो ड्रैगन के दरबार में उत्तराधिकारियों को लेकर अंदर ही अंदर खींचतान मच सकती है । यानी ड्रैगन के सिंहासन का असली वारिस कौन होगा।
पहले भी कई दिनों तक गायब रहे थे शी जिनपिंग:
बताया जा रहा है कि शी जिनपिंग को दो बार हार्ट अटैक आया है।  इसके पहले भी इसी जिंपपिंग अचानक 3 से 5 सप्ताह के लिए गायब हो गए थे । फिर अचानक से वे सामने आते हैं।  अगस्त के अंत में शी जिनपिंग किर्गिस्तान पहुंचे, वहां प्लेन से उतरते समय पत्नी पेंग लन का हाथ कसकर पकड़े और धीरे-धीरे सीढियां  उतरते हुए दिखाई दिए।
ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि चीनी राष्ट्रपति बीमार है।
लोपसांग सांगेय पूर्व प्रधानमंत्री बहुत समय तक वहां कैद थे।  वे मुश्किल से वहां से भाग कर निकले और उन्होंने चीनी राष्ट्रपति के बारे में यह बातें कही है , कि चीनी राष्ट्रपति बीमार है और उन्हें तीन बार हार्ट अटैक आया हुआ है।
किंतु चीन में आधिकारिक तौर पर इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है । कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। इसी के साथ चीन में उत्तराधिकारी की चर्चा भी तेज है।  शी जिनपिंग के बाद चीन की सत्ता कौन संभालेगा।
आपको बता दें कि सांगेय तिब्बत के निर्वासित पूर्व प्रधानमंत्री रहे हैं । चीनी कब्जे की वजह से उन्हें सत्ता से हटा दिया गया।  उन्होंने 2011 से 2021 तक सिक्याेंग का पद संभाला था।
कौन है सांगेय : जिन्होंने दावा किया चीनी राष्ट्रपति के हार्ट अटैक के बारे में:
वे तिब्बती निर्वासित प्रशासन का राजनीतिक प्रमुख थे । उन्होंने हावुड यूनिवर्सिटी से लीगल कानून की पढ़ाई की। उनके पास कानून की डिग्री है वह चीन की तिब्बत नीति के मुख्य आलोचक माने जाते रहे हैं इसलिए श्री जिनपिंग उनको पसंद नहीं करते थे उनके कार्यकाल में तिब्बत की मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय पर उठाने का श्रेय उन्हें हासिल है।  इसलिए वह वहां कैद करके रखे गए थे।
अब उन्होंने यह दावा किया है कि शी जिनपिंग  की सेहत ठीक नहीं है । उन्हें तीन मर्तबा हार्ट अटैक आया है और वहां चीन के उत्तराधिकारी की चर्चा तेज है।

Share