बीवी के झगडे से तंग आकर सोया मौत की नींद

khabar pradhan

संवाददाता

27 March 2025

अपडेटेड: 11:59 AM 0thGMT+0530

साले के बयान ने पलटा रुख

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में एक शख्स ने पति-पत्नी के विवाद के चलते अपनी बॉडी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। उसे बचाने की कोशिश में उसकी पत्नी, सास और बेटी भी झुलस गए। वही पुलिस और युवक के साले के विरोधाभासी बयानों ने मामले को उलझा दिया है।

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में पति पत्नी में विवाद होने पर एक शख्स ने अपनी बॉडी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। जलते युवक को बचाने गई उसकी पत्नी, सास और डेढ़ वर्ष की बेटी भी बुरी तरह झुलस गए हैं। इसके साथ ही बुरी तरह झुलसे युवक को इलाज के लिए पहले डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग लाया गया। उसके बाद उसकी सास, पत्नी और बेटी को एंबुलेंस से इलाज के लिए लाया गया था जहां सभी का इलाज चल रहा है।
जख्मी शख्स की पहचान दरभंगा जिले के हायाघाट थाना क्षेत्र के सिरनिया गांव निवासी बैद्यनाथ साह के पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई है। वही जख्मी महिलाओं में उसकी सास बबीता देवी, पत्नी नीतू कुमारी और बेटी अदिति कुमारी बताई गई है। सभी का इलाज चल रहा है।
इस संबंध में वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। जानकारी यह भी मिली है कि इसी को लेकर युवक ने अपनी बॉडी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। उसे बचाने के क्रम में उसकी सास, पत्नी और बेटी भी झुलस गए। डीएमसीएच से फर्द बयान आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि डीएमसीएच में मौजूद जख्मी युवक अमित साह के साले कुंदन कुमार ने अपने बयान से पूरे मामले को ही मोड़ दिया। उसने बताया कि पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका बहनोई दिल्ली के अकबरनगर में रहकर काम करता है।
उसने आरोप लगाया कि देर रात वह चुपचाप घर में घुस आया था। उसने पलंग पर सो रही मेरी मां, बहन और भगिनी के बदन पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इसके बाद वह फरार हो गया। पूछने पर वह कैसे झुलसा। उसने बताया कि इस सिलसिले में उसे जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उसकी हरकतों की वजह से उसे घर आने से मना कर दिया गया था।
अमित कुमार को लेकर इलाज कराने डीएमसीएच पहुंचे परिजनों ने मामले में कुछ भी बताने से मना कर दिया है। बहरहाल, पुलिस और अमित के साले की ओर से अलग-अलग दिये गए बयान से पूरा मामला उलझ गया है। वही मामले की गंभीरता से जांच में ही मामला साफ हो सकता है।

टिप्पणियां (0)