70 लाख का सोना रेक्टम में छिपाकर लाया मास्टरमाइंड
संवाददाता
27 March 2025
अपडेटेड: 12:07 PM 0thGMT+0530

जयपुर एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली बरामदगी
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम डिपार्टमेंट ने सोने की तस्करी के आरोप में एक यात्री और मास्टरमाइंड अजय फगेड़िया को गिरफ्तार किया। यात्री मलाशय में छिपाकर 772 ग्राम सोना लाया था। वही साथ ही फगेड़िया मजदूरों को सोने की तस्करी के लिए 10 से 20 हजार रुपए का लालच देता था।
राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज गुरुवार 27 मार्च की सुबह कस्टम डिपार्टमेंट की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्टम की टीम ने सोने की तस्करी करने वाले एक यात्री को गिरफ्तार किया। यात्री के साथ तस्करी के मास्टर माइंड को भी गिरफ्तार किया जो कि एयरपोर्ट पर सोने की डिलीवरी लेने आया हुआ था। कस्टम टीम ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। सोने की डिलीवरी लेने आया मास्टरमाइंड अजय फगेड़िया सीकर जिले का रहने वाला है। प्रारम्भिक पूछताछ में पता चला है कि वे मजदूर यात्रियों के जरिए सोने की तस्करी करता है और बदले में उन्हें 10 से 20 हजार रुपए देता है। कस्टम के अधिकारी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
डीआरआई टीम के अनुसार मुखबिर के जरिए सोने की तस्करी की सूचना पहले ही मिल गई थी। वही ऐसे में संदिग्ध यात्री पर पूर्व से ही निगरानी रखी गई थी। तस्कर एयर अरेबिया की फ्लाइट से रियाद से जयपुर आया था। जयपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद संदिग्ध यात्री जब बाहर आने लगा तो उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान सामान में रखा हुआ सोना नहीं मिला तो यात्री की जांच मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे मशीन से भी की गई। इससे पता चला कि यात्री ने अपने मलाशय में सोना छिपा रखा है। बाद में डॉक्टरों की टीम बुलाकर रेक्टम से सोने के बिस्किट निकाले गए। यात्री के कब्जे से 772 ग्राम सोना मिला जिसकी बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपए है। इसके साथ ही यात्री ने पूछताछ में पाया गया कि जिस व्यक्ति ने सोना मंगाया था, वह एयरपोर्ट के बाहर उसका इंतजार कर रहा है। इसके बाद टीम ने अजय फगेड़िया को भी गिरफ्तार कर लिया।
सोना तस्करी के आरोप में सीकर निवासी अजय फगेड़िया को भी गिरफ्तार किया गया है। फगेड़िया पिछले लंबे वक्त से सोना तस्करी की घटनाओं में लिप्त रहा है। पूर्व में पकड़े गए कई यात्रियों ने पूछताछ में फगेड़िया का नाम भी लिया था। डीआरआई की टीम अजय फगेड़िया की तलाश भी कर रही थी लेकिन वह चकमा देकर बचता रहा था । जानकारी के अनुसार सीकर और नागौर से जो व्यक्ति मजदूरी के लिए विदेश जाते हैं। वही उन्हें 10 से 20 हजार रुपए का लालच देकर सोने की तस्करी के लिए राजी करता है। कई बार कस्टम अधिकारियों को चकमा देने वाला अजय फगेड़िया इस बार गिरफ्त में आ गया।