मास्टरमाइंड पत्नी की वारदात उड़ा देगी आपके होश

प्रेमी संग मिलकर पति को सुलाया मौत की नींद

यूपी के औरैया जिले के बहुचर्चित दिलीप हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। चैकिंग अभियान के दौरान उनके साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई है। आरोपी शिवम यादव और पिंटू यादव पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
बीते दिनों उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से सुपारी देकर पति की हत्या कराने वाली पत्नी की एक खौफनाक कहानी सामने आई थी। यहां पर शादी के सिर्फ 15 दिनों के बाद ही पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली थी और इसके लिए उसने 2 लाख रुपए में शूटर हायर किए थे। वही साथ ही बीती रात पुलिस ने इन दोनों शूटरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया था।

दरअसल, दिबियापुर के रहने वाले दिलीप की शादी 5 मार्च को फफूंद की रहने वाली प्रगति से हुई थी। बीते 19 मार्च को दिलीप अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान कुछ बाइक सवारों ने उसे फंसी कार को हाइड्रा से निकलवाने के बहाने वहां से ले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसे पीछे से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। लेकिन, इस कहानी का मास्टरमाइंड उसकी पत्नी प्रगति थी। पुलिस ने प्रगति और मनोज यादव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वही बीती देर रात सहार पुलिस और एसओजी टीम ने चैकिंग के दौरान अभियुक्तों पिंटू यादव और शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

औरैया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि प्रगति और गांव के रहने वाले अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव के बीच 4 वर्ष से अवैध संबंध थे। जब शादी तय होने की बात अनुराग को पता चली तो उसने विरोध भी किया। लेकिन प्रगति ने भरोसा दिया कि शादी के बाद दिलीप की हत्या कर देंगे। उसकी करोड़ों की संपत्ति अपने नाम हो जाएगी। फिर दोनों ऐश में रहेंगे।

5 मार्च को प्रगति और दिलीप की शादी हो गई थी। प्रगति अपने प्रेमी से मिल नहीं पा रही थी। इसलिए वह नाखुश थी। उसने दिलीप को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। अनुराग को भी राजी कर लिया। अनुराग ने अपने परिचित सुपारी किलर रामजी नागर से 2 लाख रुपए में सौदा किया गया। जिसमें प्रगति ने 1 लाख रुपए एडवांस दिए। बाकी पैसे बाद में देने का वादा किया था।

जिस जगह पर दिलीप मरणासन्न हालत में मिला था, उसके सात किमी एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने चेक किया गया। दिलीप अज्ञात लोगों के साथ बाइक पर जाते हुए दिखा। फुटेज से बाइक सवार शातिरों की पहचान हुई। पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ और दिलीप की पत्नी प्रगति ही हत्या की मास्टरमाइंड निकली। वही उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
देर रात सहार पुलिस और एसओजी की टीम शहबाजपुर बंबा के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस को एक बाइक पर दो लोग आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक मोड़कर तेजी से भागने की कोशिश करने लगे। इसके साथ ही बाइक पर सवार दुर्लभ उर्फ पिंटू यादव और शिवम यादव ने पुलिस को पीछा करते देखा तो पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी उनके ऊपर जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वह घायल अवस्था में वहीं गिर गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल कॉलेज चिचोली के लिए भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।

Related Posts

पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!