शादी की अगली सुबह जूलरी और कैश लेकर रफूचक्कर दुल्हन
संवाददाता
3 April 2025
अपडेटेड: 5:50 AM 0rdGMT+0530
शादी की अगली सुबह जूलरी और कैश लेकर रफूचक्कर दुल्हन
दूल्हे को कंगाल कर गई लुटेरी दुल्हन
नई दिल्ली। दिल्ली में एक शख्स शादी न होने से परेशान था। शादी के बाद दुल्हन नहाने के बहाने घर से निकली और कैब में बैठकर फरार हो गई है। शख्स का आरोप है कि दुल्हन मुंह दिखाई में मिले गिफ्ट, कैश और जूलरी भी साथ ले गई है। बुराड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
एक शख्स शादी न होने से परेशान था। फिर शादी हुई। सुबह दुल्हन नहाने के निकली। फिर कैब में बैठकर फरार हो गई। आरोप है मुंह दिखाई में मिले गिफ्ट, कैश और जूलरी भी साथ ले गई। बुराड़ी पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 27 वर्ष का पीड़ित शख्स कौशिक एनक्लेव में रहता है। शादी न हो पाने की वजह से वह काफी वक्त से परेशान था। एक दिन बुराड़ी गांव में रहने वाले उनके मौसा से गांव का ही एक शख्स(बिचौलिया) मिलने आया था। उसने कहा कि वह संगीता नाम की एक युवती को जानता है, जो रिश्ते कराती है। 24 मार्च को उस शख्स ने युवती से उनकी मुलाकात कराई। युवती बुराड़ी से मधुबन चौक होते हुए शाहबाद डेरी में एक पार्क में लेकर गई। शख्स के मुताबिक उनके साथ उनकी मम्मी, मौसा और वह बिचौलिया भी था। उसने एक लड़की से मिलवाया। उस लड़की के साथ कथित तौर पर उसकी बहन और 3 महिलाएं साथ आईं थीं।
शख्स के मुताबिक उन्हें और उनके परिवार को लड़की पसंद आई। बिचौलिये ने कहा कि लड़की गरीब घर की है। उसके मां-बाप नहीं हैं। उसकी मौसी ही उसकी देखरेख करती है। वह शादी के लिए 2 लाख रुपये मांग रही है। इस पर घरवालों ने पैसे देने के लिए हां कर दी है। लड़की वाले तीन दिन बाद 27 मार्च को ही शादी करने की जिद करने लगे। शख्स के घर वालों ने बताया कि नवरात्र के बाद शादी करेंगे, लेकिन लड़की वाले दबाव बनाने लगे। लड़के के मुताबिक मजबूरन उन्होंने हां कर दी। शादी आर्य समाज मंदिर रोहिणी सेक्टर-18 में कराने बात फिक्स हुई।
उनके परिवार वालों ने होने वाली बहू के लिए सोने के कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल, बिछया और कपड़े खरीदे थे । 27 मार्च को सभी आर्य समाज मंदिर पहुंचे। परिवार ने कपड़े और जूलरी बहू की गोद में रख दी। वही शख्स क दावा है कि शादी के बाद मंदिर में ही उन्होंने युवती वालों को 2 लाख रुपये दे दिए। इसके साथ ही घर पर सभी रस्म और रिवाज हुए। शख्स के मुताबिक रात को पत्नी कहने लगी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। उसका बीपी लो है और काफी थक गई है। इसके बाद वह अलग सो गई।
शख्स का आरोप है कि पत्नी रात भर मोबाइल पर अपनी कथित बहन से बात करती रही थी। सुबह उठने के बाद भी फिर से फोन पर बात कर रही थी। फिर नहाने के बहाने घर से निकली। वही कुछ दूरी पर कैब थी। कैब के पीछे-पीछे वह भी बाइक लेकर चलने लगे। इसके साथ ही थोड़ी देर बाद कैब गायब हो गई। इसके बाद उन्होंने घर पर पुलिस बुला ली। पत्नी का फोन बंद था। जैसे-तैसे संपर्क किया तो आरोप है कि पत्नी की छोटी बहन उन्हें फंसाने की धमकी देने लगी। पुलिस ने फरार दुल्हन और उसके परिवार वालों की तलाश की, लेकिन वो नहीं मिले।
युवक का आरोप है कि उनके परिवार ने अपने तौर पर छानबीन की तो पता लगा कि लड़की वालों के आधार कार्ड और पैन कार्ड सब फर्जी हैं। कथित दुल्हन पहले भी ऐसी कई फर्जी शादियां कर चुकी है। उनका आरोप है कि यह शादी वाला गैंग है, जो लूटपाट कर फरार हो जाता है। वही आरोप है कि पत्नी मुंह दिखाई में मिले गिफ्ट, जूलरी और कैश भी ले गई। पुलिस मुकदमा दर्ज जांच कर रही है।