आसामी बुकी के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी
संवाददाता
3 April 2025
अपडेटेड: 10:26 AM 0rdGMT+0530
आसामी बुकी के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलीबारी
बदमाश ने मांगी थी 4 करोड़ की फिरौती
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा में एक बुकी के घर के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया। कुछ दिनों पहले ही उससे चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस और क्राइम ब्रांच मिलकर इस मामले की जांच कर रही हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
शाहदरा जिले के जगतपुरी निवासी जिस सट्टा ऑपरेटर से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी, उसके घर के बाहर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। शाहदरा जिला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने तफ्तीश शुरू कर दी है। वही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो एक बाइक सवार बदमाश फायरिंग करते दिखा, जो नकाब पहनने हुए था। पुलिस ने जगतपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि फायरिंग की सूचना सुबह मिली है। बुकी से चार करोड़ की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। मौके पर शाहदरा जिले की कई टीमें पहुंची और क्राइम ब्रांच को भी जानकारी दी गई। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई। साथ ही सीसीटीवी में चेहरा ढके एक बाइक सवार करीब 4 बजे आया। इसने बुकी के घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी और फरार हो गया।
वही पुलिस फिलहाल दो राउंड फायरिंग होने की बात कह रही है, क्योंकि जांच में मौके से दो खोखे भी मिले हैं। पुलिस बदमाश के एंट्री और एग्जिट रूट के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही हैं। लोकल पुलिस इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। बदमाशों के डॉजियर भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस फिलहाल आपसी रंजिश और एक्सटॉर्शन समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। पीड़ित बुकी के फिलहाल विदेश में होने की बात सामने आई है, जिसे करीब एक हफ्ता हो चुका है।
45 वर्ष के बुकी के बयान पर 25 मार्च को जगतपुरी थाने में एक्सटॉर्शन का मुकदमा दर्ज किया गया था। वही यह केस अब क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है, जिसकी जांच इंटर स्टेट सेल को सौंपी गई है। बुकी का दावा था। इसी दिन शाम को घर के बाहर फायरिंग भी हुई। वह 12 मार्च को पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख से मिलने मोहाली गए तो उसने भी अपने पास ऐसे कॉल्स आने की बात कही थी। आखिरी कॉल 23 मार्च की शाम को आया था।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत में लिखा था कि गीता कॉलोनी के एक बुकी से काफी वक्त से विवाद चल रहा था। इसने विदेश भाग चुके नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के गैंगस्टर राशिद केबलवाला से जान से मरवाने की धमकी दे रखी थी। राशिद मकोका समेत कई केसों में वॉन्टेड है, जो गैंगस्टर हाशिम बाबा का सहयोगी है। चार करोड़ की रंगदारी की कॉल के बाद शाहदरा जिले में सक्रिय पांच सट्टा ऑपरेटर ने इससे संपर्क किया था। गैंगस्टर से 20-25 लाख रुपये सेटलमेंट कराने का ऑफर दिया था। शिकायतकर्ता बुकी को शक है कि अन्य बुकी और गैंगस्टर मिले हैं, जो उससे वसूली करना चाहते हैं। बता दें कि जानकारी के अनुसार सट्टेबाजी के धंधे से बुकी 100 करोड़ से ऊपर का मालिक बन चुका है।