जेल से ज़मानत पर छूटा था हत्या का दोषी

फांसी के फंदे पर लटक लगाया मौत को गले

फतेहपुर जिले में हत्या के आरोप में जमानत पर छूटा एक शख्स अपने घर मे फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी है। बंद दरवाजे से दुर्गंध आने पर आस-पड़ोस के लोगों की सूचना पर पुलिस ने बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इरशाद सिद्दीकी, फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां हत्यारोपी एक युवक जेल से रिहा होने के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लाश कमरे अंदर फांसी के फंदे से लटकी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फांसी पर लटके युवक पर पड़ोसी गांव के एक युवक की हत्या का आरोप था। इस मामले में वह जेल में बंद थ। तीन साल पहले वह जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था।

जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के चतनपुर गांव निवासी रणविजय सचान (45) अविवाहित था। परिवार में एक एक बड़ा भाई उदय नारायण सचान रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। वह परिवार के सहित कानपुर में रहते हैं। रणविजय गांव में अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि पड़ोसी गांव देवचली के रहनेवाले एक युवक की हत्या के आरोप में रणविजय कई साल तक जेल में बंद था। वर्ष 2022 में रणविजय जमानत पर रिहा होने के बाद गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो गया।

रणविजय आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। साथ ही गांव में लोगों से रुपये उधार लेकर वापस न कर पाने के चलते डिप्रेशन में रहने लगा था। कई दिनों तक रणविजय घर से बाहर नहीं दिखा तो आस-पड़ोस के लोग घर पहुंचे। दरवाजा भीतर से बंद था। घर के अंदर से दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने प्रधान को इसकी जानकारी भी दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो देखा कि रणविजय का शव फांसी के फंदे पर लटका था। शव आधे से ज्यादा सड़ चुका था। इससे कयास लगाया जा रहा है कि घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई होगी। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच हत्या और आत्महत्या के एंगल पर की जा रही है।

Related Posts

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!