रेखा सरकार ने आप की प्रशासनिक शक्तियों को भी किया खत्म..

khabar pradhan

संवाददाता

10 April 2025

अपडेटेड: 1:40 PM 0thGMT+0530

दिल्ली की राजनीति में कब क्या हो जाए इस बात का कोई भी कुछ भी अंदाजा नहीं लगा सकता.. ऐसे में अब सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका देते हुए पूर्ववर्ती प्रशासन द्वारा की गई करीब 194 मनोनीत नियुक्तियों को रद्द कर दिया है.. इस संबंध में 4 अप्रैल को आदेश जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि कम से कम 22 संस्थानों में नामांकनों को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया गया है..
इन रद्द की गई नियुक्तियों में दिल्ली जल बोर्ड, पशु कल्याण बोर्ड, दिल्ली हज कमिटी, तीर्थयात्रा विकास समिति, उर्स समिति, हिंदी अकादमी, सहित विभिन्न संस्थानों में शामिल टीचर्स और अधिकारी शामिल हैं। इन नियुक्तियों को लेकर सरकार का कहना है कि ज्यादातर पदों पर राजनीतिक नियुक्तियाँ की गई थीं, जो अक्सर सत्ता परिवर्तन के साथ रद्द कर दी जाती हैं…
एक वरिष्ठ अधिकारी की बात सुनें तो पता चलता है कि, “पिछली सभी सरकारों ने अपने पसंदीदा लोगों को विभिन्न बोर्डों और समितियों में नामित किया था। सत्ता में बदलाव के बाद इन नियुक्तियों पर पुनर्विचार स्वाभाविक प्रक्रिया है।”
आपको बता दें कि सरकार के जारी किए गए आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि रद्द की गई नियुक्तियों में कई वर्तमान और पूर्व विधायक भी शामिल हैं.. संबंधित विभागों को इन निकायों के पुनर्गठन के लिए नए प्रस्ताव पेश करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

टिप्पणियां (0)