गर्मी में भूल कर भी ना फेंके सब्जियों और फलों के छिलके,बनाएं प्राकृतिक खाद…

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 9:50 AM 0thGMT+0530

भूल कर भी ना फेंके सब्जी और फलों के छिलकें।

गर्मियों में सब्जी और फलों के छिलकों का घर के गार्डन में कैसे करें इस्तेमाल।

घर में इस्तेमाल की गई सब्जियों के छिलकों से हम पौधों के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद बना सकते हैं। जिससे पौधों में पोषक तत्वों की कमी दूर होती है और घर का बगीचा हरा-भरा और घर की बगिया फूलों से भरा हुआ रह सकता है ।

यदि हमने घर में फूल और फलों के सब्जियों के पौधे लगाए हैं ,तो यह खाद हमारे पौधे के लिए बहुत ही उपयोगी हो सकती है यह प्राकृतिक खाद है और पौधों के ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी है।

        कैसे करें इस्तेमाल
      
सब्जियों के छिलकों को इकट्ठा कर एक बड़े कंटेनर में पानी भर कर रख दें ।और इस पानी का इस्तेमाल पौधों में करने से पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं ।

**प्याज के छिलकों में सोडियम ,पोटेशियम ,कैल्शियम, मैग्नीशियम ,आयरन ,फास्फोरस ,विटामिन ए सी और ई मिलता है ।
**खीरे और चुकंदर के छिलकों में विटामिन सी
और केले के छिलकों में पोटैशियम भरपूर मात्रा में मिलता है।
**अनार के छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं।
**आलू के छिलकों में कैल्शियम ,आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस ,जिंक जैसे बहुत से गुण पाए जाते हैं।

इन छिलकों को एक बड़े कंटेनर में इकट्ठा कर उसमें पानी भरकर एक दो दिन के लिए छोड़ दें। 2 दिन के बाद इस पानी को छानकर ,इसमें दुगनी मात्रा में सादा पानी मिलाकर इस पानी का इस्तेमाल पौधों में करें। यह एक बहुत ही गुणकारी ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर होता है। पौधों की अच्छी ग्रोथ होती है और बगीचा फूलों और फलों से भर जाता है

टिप्पणियां (0)