12 अप्रैल हनुमान जयंती जानिए, किस पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, मेष से मीन राशि का राशिफल…

khabar pradhan

संवाददाता

11 April 2025

अपडेटेड: 10:16 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग

12 अप्रैल 2025 शनिवार
विक्रम संवत 2082
चैत्र माह शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि, सुबह 03:21 से 13 अप्रैल 5:52 सुबह तक–

सूर्योदय — 5:59 a.m
सूर्यास्त –6:45 p.m
राहु काल — 9:10 am से 10:46 pm तक ।

राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 अप्रैल शनिवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशियों तक का राशिफल ।

मेष
उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा ।कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा ।समझदारी से कार्य को निपटा सकेंगे ।कार्यों की प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।

शुभ रंग –ब्राउन
शुभ अंक–5
उपाय— हनुमान चालीसा का पाठ करें । शनि मंदिर में सरसों के तेल का दिया लगाएं।

वृषभ
जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें ।निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य में आंखों से संबंधित पीड़ा के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग– केसरिया
शुभ अंक –2
उपाय — हनुमान चालीसा का पाठ करें हनुमान मंत्र का जाप करें।

मिथुन
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी ।व्यापार में थोड़ी परेशानी हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग– हरा
शुभ अंक 3
उपाय– बजरंगबली के मंदिर में चमेली का तेल अर्पित करें।

कर्क
तार चढ़ाव भरा दिन रहेगा कार्य क्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी संस्कारी से कार्य करें अपने किसी सहयोगी से धोखे की संभावना है स्वास्थ्य में सावधानी रखें कमजोरी का अनुभव हो सकता है

शुभ रंग –गुलाबी
शुभ अंक-9
उपाय — बजरंगबली के मंदिर में खीर का भोग लगाएं।

सिंह
मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा । परिवार में खर्च की अधिकता रहेगी शिक्षा में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य में सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग –लाल
शुभ अंक–4
उपाय — हनुमान मंत्र का जाप करें ओम हं हनुमते नमः

कन्या
मेहनत का फल मिलेगा ।सहयोगियों का साथ मिलेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा ।स्वास्थ्य में आंखों की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग– नीला
शुभ अंक-6
उपाय — हनुमान मंदिर में बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।

तुला
नई जिम्मेदारियां मिलेगी यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग– — बादामी
शुभअंक –8
उपाय — हनुमान मंदिर में गुड़ चना का भोग लगाएं।

वृश्चिक
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी । नौकरी में अनुकूल वातावरण मिलेगा ।निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है। वाणी में नियंत्रण रखें ।क्रोध की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में गले की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग -सफेद
शुभ अंक –5
उपाय–शनि मंदिर में शनि महाराज को तेल अर्पित करें।

धनु
कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। कार्य की अधिकता से थकान का अनुभव हो सकता है ।शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी ।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग –हरा
शुभ अंक -5
उपाय –हनुमान जी को तुलसी के पत्तों की माला अर्पित करें।

मकर
वाद विवाद से बचें । वाणी में संयम रखें। समझदारी से कार्य करें। मानसिक और शारीरिक पीड़ा के योग हैं।
शुभ रंग -आसमानी
शुभ अंक –8
उपाय– एक लोटे में जल भरकर काले तिल और गुड़ मिलाकर पीपल के पेड़ में चढ़ाएं।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। उतार-चढ़ाव भरा दिन रहेगा ।समझदारी से कार्य करें निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है ।शारीरिक पीड़ा का योग है।
शुभ रंग –नारंगी
शुभ अंक –6
उपाय — हनुमान जी को खीर का भोग लगाएं।

मीन
जल्दबाजी में कोई कार्य न करें ।समझदारी से सोच समझकर महत्वपूर्ण निर्णय लें। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में पेट संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिएदिन शुभ है

शुभ रंग– पीला
शुभ अंक –6
उपाय – हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

टिप्पणियां (0)