ताजनगरी में करनी सेना का हल्ला बोल…
संवाददाता
12 April 2025
अपडेटेड: 1:32 PM 0thGMT+0530

उत्तर प्रदेश की ताज नगरी आगरा में आज करनी सेना ने धावा बोल दिया…. राजपूत करणी सेना और क्षत्रिय करनी सना के लाखों कार्यकर्ता चारो तरफ से आगरा पहुंचे…. जिले के एतमादपुर क्षेत्र स्थित गढ़ी रामी गांव में करणी सेना की ‘स्वाभिमान रैली’ का आयोजनकिया… राणा सांगा जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को लेकर प्रशासन ने पहले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रैली में हजारों लोगों के जुटने की संभावना थी… शुक्रवार रात से ही मप्र राजस्थान हरियाणा दिल्ली से लोगों का आना शुरू हो गया था। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो, इसको लेकर प्रशासन की ओर से चौतरपा इंतजाम किए गए हैं।
सपा सांसद ने राज्य सभा में बयान दिया और एख बयान ने करनी सेना को आहत कर दिया….करणी सेना राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा सांसद रामजालाल सुमन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया… करणी सेना की मुख्य मांग है कि सांसद रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त की जाए….सांसद माफी मांगे…और रामजी लाल के घर बुल्डोजर चले…. सांसद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की भी मांग की गई है। सरकार से मांग की जा रही थी कि करणी सेना कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं… करणी सेना सांसद और उनके बेटे की संपत्तियों की जांच कराने की मांग कर रही है..इसके अलावा रामजी लाल सुमन को समाजवादी पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी प्रमुख है…करनी सेना की रैली और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडीसीपी संजीव त्यागी ने बताया कि सोशल मीडिया की भी निगरानी की जा रही है और अब तक 1200 से ज्यादा लोगों तक नोटिस पहुंचाया जा चुकेा है…एक डंडे और एक झंडे के साथ पहुंचे करनी सेना के लोग तो प्रशासन ने भी अतिरिक्त लाठियां, हेलमेट और लोहे की जालियों से लैस वाहन भी तैयार रखे गए हैं। प्रशासन हर हाल में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सतर्क है और किसी भी तरह की हिंसा को रोकने की पूरी कोशिश की जा रही एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, आठ कंपनी पीएसी और बड़ी संख्या में यूपी पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया … सभा स्थल से लेकर सांसद सुमन के घर तक के रूट पर सुरक्षा घेरे को मजबूत किया गयाथा। सात थाना क्षेत्रों की सड़कें इस रूट में आती हैं, जहां सीसीटीवी और फिजिकल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई थी….करणी सेना की ‘स्वाभिमान रैली में रात से शहर में जुटने लगे थे लोग….आगरा में बड़ी रैली के जरिए समाजवादी पार्टी पर दबाव बनाने की तैयारी थी.. इस रैली के जरिए करणी सेना रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता खत्म करने की मांग को जोरदार तरीके से उछाल दिया है। हालांकि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार इस मुद्दे पर सांसद का बचाव करते दिखे…इसके पहले करणी सेना ने 26 मार्च को सांसद सुमन के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया था, जो हिंसक हो गया था… इस दौरान कई लोग घायल हुए थे जिनमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे। इसके बाद 27 मार्च को हरिपर्वत थाने में हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। करणी सेना ने चेतावनी दी अगर उनकी मांगें आज शाम 5 बजे तक नहीं मानी गईं, तो वे सांसद सुमन के आवास की ओर कूच करेंगे… करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा है कि यह आंदोलन निर्णायक होगा।
क्या चाहती है करनी सेना…
करणी सेना राणा सांगा पर विवादित बयान को लेकर सपा सांसद के खिलाफ हमलावर है…. करणी सेना की मुख्य मांग है कि सांसद रामजी लाल सुमन की राज्यसभा सदस्यता समाप्त की जाए। सांसद के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की भी मांग की गई है। साथ ही,सरकार से मांग की जा रही है कि करणी सेना कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। करणी सेना सांसद और उनके बेटे की संपत्तियों की जांच कराने की मांग कर रही है। साथ ही, रामजी लाल सुमन को समाजवादी पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी प्रमुख है।
आगरा के एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने भी रैली और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताया है। अफवाह फैलाने वालों को सख्त चेतावनी दी । एसीपी ने कहा कि करणी सेना के कुछ लोग सोशल मीडिया पर हिंसा की धमकी दे रहे हैं। जबकि आयोजकों ने हमें आश्वस्त किया है कि कोई हिंसा नहीं होगी…एसीपी ने कहा कि इसी बात पर उन्हें 12अप्रैल को राणा सांगा जयंती की परमिशन दी थी। अब मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात पर जोर दिया गया है..और प्रशासन की तरफ से पूरी तरह से आश्वासन दिया गया कि उनकाी मांगों पर गौर किया जायेगा….बहरहाल आगरा में आज का यह प्रदर्शन भले ही शांतिपूर्ण रहा, लेकिन करणी सेना की चेतावनी और सुमन के अडिग रुख ने माहौल को गर्मा दिया आने वाले दिनों में स्थिति क्या मोड़ लेगी,ये देखना होगा।