आज 15 अप्रैल 2025 मंगलवार का राशिफल…

khabar pradhan

संवाददाता

15 April 2025

अपडेटेड: 6:06 AM 0thGMT+0530

आज का पंचांग–

15 अप्रैल 2025 मंगलवार
विक्रम संवत 2082
वैशाख माह कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि 10:55 सुबह तक।
तत्पश्चात तृतीया तिथि ।

सूर्योदय — 5:59 a.m
सूर्यास्त –6:42 p.m
राहु काल — 03:35 pm से 5:09 pm तक ।

राशिफल : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 अप्रैल मंगलवार का दिन —-
आईए जानते हैं—-मेष से लेकर मीन राशियों तक का राशिफल ।

मेष
आत्मविश्वास से भरा दिन है ।कार्य क्षेत्र में मान सम्मान के अवसर मिलेंगे। छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। नए काम में लोगों की मदद मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा प्रेम के दिन प्रेम के लिए दिन अनुकूल है

शुभ रंग –लाल
शुभ अंक–1
उपाय— हनुमान जी को मीठे का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ
महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। आलस्य को त्यागे ।कल के लिए काम पेंडिंग ना रखें ।धन लाभ के मौके मिलेंगे। पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग– गुलाबी
शुभ अंक –2
उपाय — लाल वस्त्र या लाल फल का दान करें।

मिथुन
जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें । नुकसान हो सकता है । किसी की बातों में आकर रिश्तो को नुकसान ना पहुंचाएं । वाद विवाद से बचें। कोई मेहमान आ सकते हैं ।खर्चों में वृद्धि हो सकती है ।स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

शुभ रंग– नारंगी
शुभ अंक–6
उपाय– हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

कर्क
रुके हुए काम पूरे होंगे ।वाद विवाद से बचें ।आय के स्रोत में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा ।विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है ।स्वास्थ्य में पैर से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग –पीला
शुभ अंक—5
उपाय — गौ माता को रोटी खिलाएं।

सिंह
पिछले कुछ समय से आ रही समस्या का समाधान मिलेगा। व्यापार में कोई नई डील मिल सकती है।नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के योग हैं ।यात्रा सुखद रहेगी। सेहत में जोड़ो से संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार का सुख मिलेगा।
शुभ रंग —सफेद
शुभ अंक–2
उपाय — घर से निकलते समय हाथ में लाल रंग का कलवा बांधें ।

कन्या
अपनों और पराया में आपको भेद करना सीखना होगा । कोई मित्र आपसे शत्रुवत व्यवहार कर सकता है। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा । व्यवसाय में किया गया परिवर्तन शुभ होगा। खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग– –गुलाबी
शुभ अंक—6
उपाय — लाल चंदन का तिलक लगाएं और लाल वस्त्र दान करें।

तुला
कई काम एक साथ ना करें ।एक-एक करके निपटाने का प्रयास करें ।कार्य क्षेत्र में आ रही बाधाओं को आप दूर कर पाएंगे ।बड़े बुजुर्गों का साथ मिलेगा ।आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग– — केसरिया
शुभअंक –8
उपाय — हनुमान मंदिर में नारियल चढ़ाएं और प्रसाद बांटें।

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी
कारोबारी यात्रा से लाभ होगा ।संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी । निवेश करते समय सावधानी बरते।घर परिवार में शांति बनाए रखें। मानसिक तनाव हो सकता है।
शुभ रंग –आसमानी
शुभ अंक -6
उपाय– हनुमान जी के पैरों से सिंदूर लेकर एक रुपए के सिक्के में लगाएं और उसे जेब में रखें।

धनु
कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे ।सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा ।सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। रिश्तो में मजबूती आएगी ।निवेश में और लेनदेन में सतर्क रहें। खानपान में ध्यान रखें पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।
शुभ रंग –हरा
शुभ अंक -1
उपाय — हरे वस्त्र या हरा फल का दान करें।

मकर
खुशियों भरा दिन है आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा ।यात्रा से लाभ होगा। रुका हुआ धन मिल सकता है ।सेहत पर ध्यान दें। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग —नीला
शुभ अंक –9
उपाय– हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल चंदन का टीका लगाएं।

कुंभ
पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संतुलन बनाए रखें ,सफलता मिलेगी। युवाओं के लिए नया कार्य शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। प्रेम के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग –हल्का पीला
शुभ अंक –2
उपाय — गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

मीन
आपकी मेहनत से आपको धन लाभ का योग है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी से वाद विवाद संभव है। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग– बादामी
शुभ अंक –5
उपाय —माता लक्ष्मी को लाल रंग का फूल अर्पित करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

टिप्पणियां (0)