दिव्या भारती हिंदी फिल्मों की वो अभिनेत्री थीं ,जिन्होंने अपनी अभिनय क्षमता और विविधता से अपनी पीढ़ी की सबसे खूबसूरत युवा अभिनेत्री का गौरव प्राप्त कियाथा।
उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर के सिर्फ 3 साल में ही वो स्टारडम प्राप्त कर लिया था। लेकिन सिर्फ 19 वर्ष की आयु में ही अपने फ्लैट की बालकनी से गिरकर उनकी मौत हो गई ।

कुछ लोगों का कहना है कि यह एक आत्महत्या थी ।कुछ का कहना है कि यह एक हत्या है ।यह रहस्य आज भी बरकरार है ।
दिव्या ने साजिद नाडियाडवाला से शादी कर ली थी। कुछ का कहना है कि साजिद नाडियाडवाला के साथ उस रात झगड़े हुए थे। कुछ लोगों का कहना है कि दिव्या नशे में थी । कुछ लोगों का यह भी मानना है कि दिव्या के दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध थे ।
इन सभी प्रश्नों के उत्तर मिलना अब तो नामुमकिन है ।

दिव्या की मौत के बाद कुछ अजीब संयोग हुए :


1–वर्धा एक रिपोर्टर थी जो दिव्या की मौत के बाद दिव्या पर रिपोर्टिंग कर रही थी। इस बीच वर्धा ने साजिद से मिलना जुलना जारी रखा और फिर साजिद से शादी भी कर ली। शादी के बाद वर्धा ने बताया कि दिव्या को उन्होंने 6 साल तक लगातार अपने सपनों में देखा ।

2–दिव्या श्रीदेवी की बहुत बड़ी फैन थी। एक फिल्म लाडला में दिव्या, अनिल कपूर और रवीना टंडन को कास्ट किया गया था। 80% फिल्म पूरी हो चुकी थी ।तभी दिव्या भारती की मौत हो गई ।
इसके बाद इस फिल्म को श्रीदेवी के साथ पूरा किया गया।
फिल्म में एक सीन में एक ऐसा डायलॉग, जिसे बोलते समय दिव्या भारती कई बार अटकती थी। इस डायलॉग को बोलते समय श्रीदेवी भी बार-बार अटकती थी। यह एक अजीब संयोग था ।
इससे श्रीदेवी सहित हर कोई डर गया था तब वहां
पूजा कराई गई ।उसके बाद सीन पूरा हुआ।

3–एक और संयोग हुआ , एक बार दिव्या की मौत के बाद उनकी फिल्म एक पार्टी में दिखाई जा रही थी। जब दिव्या स्क्रीन पर आई तो फिल्म की स्क्रीन टूट के गिर गई थी ।

इससे हर कोई यह अनुमान लगा रहा था उनकी मृत्यु के पीछे जरूर कुछ रहस्य छिपा हुआ था।

Share