शरीर में लबालब भर जाएगा विटामिन B12:बस दिन में दो बार खा लें यह सस्ते बीज

khabar pradhan

संवाददाता

18 April 2025

अपडेटेड: 11:40 AM 0thGMT+0530

विटामिन B12 की कमी:

विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स को बनाने, दिमागी कामकाज को बेहतर करने और डीएनए पर प्रभाव डालने में मदद करता है ।

ऐसे में शरीर में इस खास विटामिन का बने रहना बेहद जरूरी है ।हालांकि आज के समय में अनहेल्थी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की आदतों के चलते अधिकतर लोग विटामिन B12 की कमी से जूझ रहे हैं ।एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 65 करोड़ से अधिक लोगों में विटामिन बी12 की कमी है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है तो यह जानकारी आपके लिए मददगार हो सकती है।

आमतौर पर लोग विटामिन B12 की कमी पूरा करने के लिए दवाइयां या सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन प्राकृतिक उपाय याने नेचुरल तरीके से भी हम इस समस्या को दूर कर सकते हैं ।

आईए जानते हैं इसके बारे में :

आज के समय में विटामिन B12 की कमी की समस्या बहुत आम हो गई है ।इस कमी को दूर करने के लिए बाजार में महंगी महंगी दवाइयां उपलब्ध है । अगर हम नेचुरल तरीके से भी B12 को बढ़ाना चाहते हैं——

तो इसके लिए अलसी के बीज( Flax seeds) को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

किस तरह खाएं अलसी के बीज:
(Flax seeds for vitamin B 12)

(1.) विटामिन B12 की कमी को दूर करने के लिए अलसी के बीजों को हल्का भूनकर इन्हें चुटकी भर नमक मिलाकर खा सकते हैं। इस तरह खाने पर इनका स्वाद भी बढ़ जाता है ,साथ ही सेहत को फायदा भी मिलता है ।
(2) वहीं जिन लोगों को पित्त प्रकृति होती है उन्हें अलसी के बीजों को दही या छाछ में मिलाकर या पानी में भिगोकर खाना चाहिए ।

कितनी मात्रा में खाएं अलसी के बीज:

अलसी के बीज गर्म होते हैं ।ऐसे में इनका एक साथ ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए । दिन में दो समय एक-एक चम्मच अलसी के बीच खा सकते हैं। इन बीजों का पाउडर बनाकर पानी के साथ भी सेवन कर सकते हैं ।

कैसे पहुंचाता है फायदा :

कुछ अन्य हेल्थ रिपोर्ट्स के नतीजे भी अलसी के बीजों को विटामिन बी12 की कमी में फायदेमंद बताते हैं ।इन बीजों में ओमेगा 3 ,फैटी एसिड ,फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं ।जो विटामिन B12 के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करते हैं ।ऐसे में B12 के अन्य सोर्स के साथ इन बीजों को भी अपने डेली डाइट का हिस्सा बन सकते हैं ।

यह एक सामान्य जानकारी है ।अगर आपको किसी तरह की ज्यादा समस्या है तो आप डॉक्टर से परामर्श जरूर लें

टिप्पणियां (0)