
क्या है महत्वपूर्ण फिल्म या तारीख:
क्या 15 अगस्त को रिलीज होगी ‘द दिल्ली फाइल्स’
फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा अपनी बोल्ड सोच और बेधड़क फिल्में बनाने के अंदाज के लिए माने जाते हैं। वह ऐसे निर्देशक है जो कैमरे के सामने या पीछे अपनी बात खुलकर करते हैं ।
ताशकंद फाइल्स , कश्मीर फिल्स जैसी फिल्मों से देश भर में तहलका मचाने के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स ‘ लेकर आ रहे हैं ।
काफी समय से वे द दिल्ली फाइल्स को लेकर चर्चा में है। उनकी यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमा घर में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह फिल्म 15, अगस्त को रिलीज नहीं हो रही है । निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया है ।इसकी पुष्टि खुद विवेक अग्निहोत्री ने की है ।अग्निहोत्री ने बताया कि ‘दिल्ली फाइल्स ‘को इस साल अगस्त में ही रिलीज किया जाएगा ।लेकिन 15 अगस्त को नहीं ।
ऐसे में अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना रितिक रोशन की’ वार 2 ‘और रजनीकांत की ‘ कुली’ से नहीं होगा ।निर्देशक ने कहा हम शेड्यूल से पीछे चल रहे हैं । फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है। मैं कोशिश कर रहा हूं ।
विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि हमारी फिल्म अच्छी है ।हम किसी भी तारीख में उसे रिलीज कर सकते हैं। तारीख महत्वपूर्ण नहीं है फिल्म महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply