साप्ताहिक व्रत , त्यौहार की लिस्ट: ( 21 से 27 अप्रैल 2025)

khabar pradhan

संवाददाता

21 April 2025

अपडेटेड: 10:41 AM 0stGMT+0530

हिंदू धर्म में प्रत्येक अमावस्या, पूर्णिमा और एकादशी, चतुर्दशी तिथियों का खास महत्व होता है। इन तिथियां पर पूजा पाठ ,व्रत स्नान ,अनुदान से विशेष लाभ होता है 

वैदिक पंचांग के अनुसार —–

(1)वरुथिनी एकादशी:

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर वरुथिनी एकादशी व्रत किया जाता है ।एकादशी तिथि 23 अप्रैल को शाम 4:45 से शुरू होगी। और तिथि का समापन 24 अप्रैल को दोपहर 2:32 पर होगा ।इस प्रकार 24 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी मनाई जाएगी। इसके अगले दिन 25 अप्रैल को व्रत का पारण किया जाएगा ।पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:46 से लेकर सुबह 8:23 तक है।

(2)प्रदोष व्रत :तिथि और शुभ मुहूर्त –

वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 25 अप्रैल सुबह 11:44 से होगी और अगले दिन 26 अप्रैल को सुबह 8:27 पर खत्म होगी ।ऐसे में 25 अप्रैल को प्रदोष व्रत किया जाएगा ।

(3)मासिक शिवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त :

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 अप्रैल को सुबह 8:27 से होगी । और तिथि का समापन 27 अप्रैल को सुबह 4:49 पर होगा। ऐसे में मासिक शिवरात्रि 26 अप्रैल को मनाई जाएगी ।

(4)वैशाख अमावस्या 2025:

वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 अप्रैल सुबह 4:49 से होगी । और 28 अप्रैल को रात 1:00 बजे तिथि का समापन होगा ।ऐसे में 27 अप्रैल को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी।

टिप्पणियां (0)