गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं:पारा 44 डिग्री पार…
संवाददाता
21 April 2025
अपडेटेड: 1:15 PM 0stGMT+0530

चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में थोड़ी सी गिरावट हुई है ।अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 48 घंटे बाद भी तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है ।ऐसे में फिलहाल गर्मी से बहुत ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर तपिश का दौर रहा ।
सीधी, शिवपुरी ,टीकमगढ़ में लू की स्थिति रही। वहीं कई स्थानों में तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रहा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आधा डिग्री से अधिक की गिरावट आई ।तापमान 40.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानों का कहना है कि 48 घंटे तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है ।ऐसे में प्रदेश में अनेक स्थानों पर दो दिनों बाद लू जैसी स्थिति बन सकती है। इस समय हवा का रुख उत्तर पश्चिमी है।