राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन

khabar pradhan

संवाददाता

21 April 2025

अपडेटेड: 1:23 PM 0stGMT+0530

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के बयान का बचाव किया


कांग्रेस ने अमेरिका में राहुल के बयान का बचाव किया पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी शैलजा ने सोमवार को पार्टी नेता राहुल गांधी का बचाव किया। जिन्हें अमेरिका में निर्वाचन आयोग के बारे में उनकी कथित टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने देशद्रोही करार दिया है। केंद्र में बीजेपी पर पलटवार करते हुए कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि विदेशी धरती पर देश को बदनाम और विपक्षी दलों की आलोचना करने का काम सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था ।राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में सवालों का जवाब देते हुए शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी पर आरोप लगाना और उन्हें देशद्रोही बताना भाजपा की पुरानी आदत है ।उन्होंने कहा मैं याद दिलाना चाहूंगी की सबसे पहले खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बातें बाहर कहनी शुरू की ।उन्होंने विदेश में देश के अंदर की राजनीतिक बातें कहीं ।विपक्ष को हमेशा अपमानित किया।
भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा।

टिप्पणियां (0)