वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें यह उपाय धन धान्य में होगी वृद्धि…

khabar pradhan

संवाददाता

22 April 2025

अपडेटेड: 10:48 AM 0ndGMT+0530

हिंदू धर्म में प्रत्येक अमावस्या पूर्णिमा और एकादशी तिथियां का खास महत्व होता है ।इन तिथियां पर पूजा पाठ ,व्रत स्नान ,अनुदान से विशेष लाभ होता है ।

क्यों है महत्वपूर्ण वरूथनी एकादशी का व्रत:

एकादशी तिथि के दिन चंद्र ग्रह की जो स्थिति होती है उसी के अनुरूप व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए एकादशी का व्रत रखा जाता है।

वैशाख माह की पहली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं ।
इस दिन हर राशि के कुछ अलग उपाय होते हैं। इन उपायों को करने से वर्ष भर श्री लक्ष्मी और नारायण प्रसन्न होते हैं और जीवन खुशहाल होता है।

मेष राशि :
मेष राशि के जातक अन्न का दान करें ।श्री हरि प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि :
वृषभ राशि के जातक चीनी का दान करें ।चंद्र दोष दूर होगा ।

मिथुन राशि :
मिथुन राशि के जातक धन का दान करें ।इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है ।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक चावल का दान करें ।इससे मानसिक तनाव दूर होगा ।

सिंह राशि :
सिंह राशि के जातक शहद का दान करें। इससे गुरु मजबूत होगा ।

कन्या राशि :
कन्या राशि के लोग एकादशी पर फल का दान करें। इस धन संबंधी समस्या दूर होगी ।

तुला राशि :
तुला राशि के जातक दूध का दान करें ।इसे शुक्र मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के जातक सुहाग की चीज दान करें ।इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा ।

धनु राशि :
धनु राशि के जातक पीले वस्त्र और पीले चंदन भगवान को अर्पित करें ।और पीले फल का दान करें।

मकर राशि:
मकर राशि के लोग भगवान विष्णु को दही और इलायची का भोग अर्पित करें ।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातक धन का दान करें ।इसे आर्थिक समृद्धि होगी ।

मीन राशि :
मीन राशि के जातक पीले रंग के वस्त्र का दान करें। इससे श्री हरि की कृपा प्राप्त होगी।

टिप्पणियां (0)