गर्मी के तीखें तेवर जारी
संवाददाता
24 April 2025
अपडेटेड: 8:31 AM 0thGMT+0530
गर्मी के तीखें तेवर जारी
क्या और तपेगा अप्रैल
अप्रैल का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है पिछले हफ्ते भर पर तापमान 40 डिग्री रहा ।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आखिरी हफ्ता इससे ज्यादा तप सकता है।
अप्रैल में तेज गर्मी का यह दूसरा दौर है। इससे पहले 6 से 10 अप्रैल तक पहला दौर आया था ।इन 5 दिनों में तापमान 4 दिन तक 41 डिग्री पर बना रहा ।इस महीने सिर्फ 18 अप्रैल को ही तापमान 42 डिग्री से अधिक रहा ।
मौसम विशेषण बताते हैं कि 2014 से 2024 तक इन 11 वर्षों में अप्रैल में दो बार 43 डिग्री के पार तापमान पहुंचा ।इस बार भी ऐसी ही आशंका है ।
इन दिनों तीखी गर्मी का दौर चल रहा है
दोपहर में गर्म हवाओं की लपटे शहर वासियों को बेहाल कर रही हैं ।तापमान में मामुली उतार-चढ़ाव के बीच फिलहाल गर्मी से राहत नहीं है ।सुबह से ही धूप के तीखे तेवर जारी है ।ऐसे में अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया ।मौसम विज्ञानी ने बताया कि फिलहाल मौसम इसी तरह का रहेगा तापमान में कोई बड़ा उतार चढ़ाव नहीं होगा।