प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी को देखकर सोशल मीडिया में कमेंट्स की लंबी लाइन लग चुकी है ।
पहली बार दिखा कियारा आडवाणी का बेबी बंप! सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक सेकंड के लिए भी नहीं छोड़ा हाथ !
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में है। बता दें कि कियारा मां बनने वाली है।
28 फरवरी को उन्होंने फैंस को यह गुड न्यूज़ दी थी। वहीं फैंस भी कियारा की यह खबर सुनकर काफी खुश हुए । फैंस ही क्यों ,सितारों ने भी जमकर कपल्स को बधाई दी हैं।
बता दें प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद से कियारा को पब्लिक एरिया में कई बार देखा जा चुका है ।लेकिन जब से कियारा का बेबी बंप देखना शुरू हुआ है, तब से वह जरा हटकर और कैमरे की नजर से बचकर निकलती है।

सामने आया कियारा का बेबी बंप प्लांट करते हुए तस्वीर–
हाल ही में कियारा आडवाणी का एक बेबी बंप प्लांट करते हुए फोटो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है ।इस तस्वीर में देखा जा सकता है, कियारा आडवाणी लाइट पिंक कलर की शर्ट पहनी नजर आ रही है। उन्होंने व्हाइट कलर का ट्राउजर कैरी किया है ।हाफ क्लच बाल और हाथों में हैंडबैग लिए कियारा नजर आ रही है।
वही तस्वीर में देखा जा सकता है कि कियारा के साथ उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं जो उनका सपोर्ट करते हुए दिख रहे हैं।

बता दे सोशल मीडिया पर कियारा की तस्वीर को देखकर यूजर्स के कॉमेंट्स की लंबी लाइन लग चुकी है। एक यूजर ने कमेंट्स करते हुए लिखा कितनी क्यूट लगने लगी है कियारा । नजर ना लगे!
वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने –हार्ट इमोजी बनाकर कियारा की तारीफ की। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 में शादी की थी ।अब शादी के 2 साल बाद दोनों पैरंट्स बनने के लिए तैयार हैं।

Share