कल होगी नीट यूजी की परीक्षा, 23 लाख से ज्यादा हैं रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स…
संवाददाता
3 May 2025
अपडेटेड: 11:30 AM 0rdGMT+0530
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2025 का आयोजन 4 मई को होगा। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक रहेगा। अलवर जिले में 24 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केन्द्रों पर प्रवेश सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे बंद होगा। परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी, बायोमेट्रिक एवं जैमर की व्यवस्था रहेगी।एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिले, तो घबराएं नहीं और भी है विकल्प:एक्सपर्ट का कहना है कि एमबीबीएस में प्रवेश नहीं मिल पाए, तब भी घबराने या निराश होने की जरूरत नहीं है। अन्य क्षेत्रों में भी अच्छी संभावनाएं हैं। कॅरियर, प्रतिष्ठा और आय के लिए एमबीबीएस ही एकमात्र विकल्प नहीं है। अन्य विकल्प:बायोलॉजी संकाय से 12वीं करने वाले विद्यार्थियों के पास फॉरेंसिक साइंस, बायोइनफॉर्मेटिक्स, जेनेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल रिसर्च, न्यूट्रीशियन साइंस, पर्यावरण विज्ञान जैसे अनेक विकल्प मौजूद हैं, जिनमें न केवल कॅरियर की मजबूती है, बल्कि समाज में प्रतिष्ठा और अच्छी आय की भी संभावनाएं हैं।पिछले साल 652 अंक वाले जनरल कैंडिडेट को मिला सरकारी मेडिकल कॉलेज देशभर में 23 लाख से ज्यादा पंजीकृतइस बार देशभर में 23 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। बीते 6 वर्ष में परीक्षा देने वाले कुल 110.90 लाख कैंडिडेट में क्वालीफाई कैंडिडेट 58.93 लाख हैं। जबकि लगभग 52 लाख परीक्षार्थी क्वालीफाई ही नहीं हो पाए। नीट यूजी-2025 में लगभग 12 लाख विद्यार्थी पात्र घोषित होंगे, लेकिन देशभर के लगभग 780 सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में कुल 1,18,190 एमबीबीएस सीटें ही उपलब्ध हैं।NEET UG Exam 2025: नीट यूजी परीक्षा से पहले NTA का एक्शन !4 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र ,फोटो पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके साथ ही NTA ने फर्जी सूचना फैलाने वाले टेलीग्राम चैनलों को बंद करने का आदेश दिया है। संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया है।National Testing Agency:1. (एनटीए) ने 4 मई को आयोजित नीट यूजी के लिए राज्य के 35 जिलों में 125 से अधिक केंद्र बनाया है। 2.राज्य से 1.19 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। पटना में 75 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं।प्रवेश पत्र को अच्छी तरह पढ़ें परीक्षार्थीएनटीए ने परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देश का अच्छी तरह से अध्ययन कर लेने की सलाह दी है। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र में फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया) चिपकाना है। एक पोस्टकार्ड साइज फोटो प्रवेश पत्र के साथ संलग्न निर्धारित प्रारूप में चिपका कर परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएंगे।इसके अतिरिक्त एक और पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएंगे, इसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा।NEET UG Exam 2025: नीट यूजी परीक्षा से पहले NTA का एक्शन, टेलीग्राम चैनल भी किए गए बंद:चार मई को आयोजित नीट यूजी परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र फोटो पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इसके साथ ही एनटीए ने फर्जी सूचना फैलाने वाले टेलीग्राम चैनलों को बंद करने का आदेश दिया है। संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करने के लिए एक पोर्टल भी लॉन्च किया है।: Sat, 03 May 2025 HighLights• 4 मई को होगी नीट यूजी परीक्षा, विद्यार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा।• टेलीग्राम चैनल बंद करने का आदेश, शिकायत पोर्टल भी जारी किया गया है।• नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने चार मई को आयोजित नीट यूजी के लिए राज्य के 35 जिलों में 125 से अधिक केंद्र बनाया है। राज्य से 1.19 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। पटना में 75 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं।प्रवेश पत्र को अच्छी तरह पढ़ें परीक्षार्थीएनटीए ने परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देश का अच्छी तरह से अध्ययन कर लेने की सलाह दी है। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र में फोटो (जैसा आवेदन पत्र में अपलोड किया गया) चिपकाना है। एक पोस्टकार्ड साइज फोटो प्रवेश पत्र के साथ संलग्न निर्धारित प्रारूप में चिपका कर परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर आएंगे।इसके अतिरिक्त एक और पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर आएंगे, इसे अटेंडेंस शीट पर चिपकाना होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को पेन भी सेंटर पर ही दिया जाएगा।फोटोयुक्त पहचान पत्र में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, 12वीं कक्षा का फोटोयुक्त प्रवेश पत्र आदि में से किसी एक को लाना होगा। फोटो कॉपी मान्य नहीं होगा। पारदर्शी वॉटर बोतल और यदि कोई दिव्यांग है तो उससे संबंधित प्रमाण पत्र ले जाने होंगे।टेलीग्राम चैनल को बंद करने का आदेशनीट यूजी की परीक्षा को लेकर झूठी अफवाह व जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ एनटीए बड़ी कार्रवाई करेगा। एनटीए ने गलत सूचना देने वाले टेलीग्राम और इंस्टाग्राम चैनलों को साइबर अपराध समन्वय केंद्र को ब्लॉक कर कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है।• पोर्टल पर मिली शिकायतें में कई टेलीग्राम चैनल का प्रश्नपत्र पहुंचाने का दावा किया गया है। झूठे दावे वाले सोशल नेटवर्किंग चैनल पर कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है। पोर्टल पर 1600 से अधिक शिकायतें मिली हैं।इसमें नीट यूजी के फर्जी प्रश्न पत्र वायरल करने को लेकर 126 से अधिक टेलीग्राम चैनल व 25 से अधिक इंस्टाग्राम चैनल के खिलाफ एनटीए ने कार्रवाई के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। एनटीए ने शिकायत के लिए लिंक किया है जारीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट-यूजी 2025 के संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट के लिए एक नया प्लेटफार्म लॉन्च किया है। यह पहल पिछले वर्ष हुई परीक्षा में अनियमितताओं के बाद उठाया गया है, ताकि इस बार ऐसे मामलों को रोका जा सके।