*उज्जैन बदनावर हाईवे पर टोल कर्मचारियों ने की बदतमीजी!

khabar pradhan

संवाददाता

12 May 2025

अपडेटेड: 1:12 PM 0thGMT+0530

*उज्जैन बदनावर हाईवे पर टोल कर्मचारियों ने की बदतमीजी!

*उज्जैन बदनावर हाईवे पर टोल कर्मचारियों ने की बदतमीजी!

महिला और बेटियों को भी पीटा !


MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन-बदनावर हाईवे का मामला, टोलकर्मियों ने परिवार को बुरी तरह पीटा, गाड़ी का कांच तोड़ा, महिला और बेटियों से भी की हाथापाई,

  • उज्जैन-बदनावर हाइवे (Ujjain Badnawar Highway) पर टोलकर्मियों ने शनिवार को देवास के परिवार से बुरी तरह मारपीट की। महिला और बच्चियों से भी हाथापाई की। टोलकर्मियों ने कार के कांच भी फोड़ दिए। एक बच्ची को खिड़की से ही अंदर लेकर परिवार कार सहित भागा। घटना का वीडियो वायरल होने पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने एसपी प्रदीप शर्मा को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और केस दर्ज कर रविवार को पांचों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। सांसद ने NHAI से टोल का टेंडर निरस्त करने को कहा है।

टोल शुरू होते ही संचालक और कर्मियों ने किया बवाल, वाहन चालक और महिलाओं को बेरहमी से पीटा।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को वीडियो की पुष्टि दोकर टोलकर्मी सुरेन्द्रसिंह राठौर खरसोदखुर्द, हर्षवर्धन सिंह भाटपचलाना, संदीप चौधरी भीड़ावद, रणवीर उमठ तलेन और विजेंद्र चंद्रवंशी तलेन को गिरफ्तार किया है। सात अन्य आरोपी राज, प्रहलाद, दीपक, पुष्पेंद्र डोडिया, देवेंद्रसिंह, रितेश, रितुराज की तलाश कर रही है।


दो दिन पहले ही हुआ टोल का उद्घाटन
नेशनल हाइवे अथॉरिटी (NHAI) ने उज्जैन से बदनावर फोरलेन का निर्माण किया है। नेशनल हाइवे 752 पर खरसौद खुर्द में बने इस टोल प्लाजा का 9 मई को सुबह आठ बजे उद्घाटन हुआ। टोल प्रबंधक पुष्पेंद्रसिंह परमार तथा मैनेजर अभिषेक सिंह निवासी मुंडला (नरसिंहगढ़) हैं। आरोप है कि पुलिस को घटना के बाद ही जानकारी दी गई ।


देवास का परिवार

देवास निवासी कपिल चौधरी परिवार के साथ टोल से गुजरे। टोल वसूली पर कर्मचारी से विवाद हो गया। इस पर टोलकर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी। महिलाएं जमीन पर गिर गई। पुरुषों ने जैसे-तैसे उन्हें कार में बैठाया तब भी आरोपी मारपीट करते रहे। इस दौरान कार का कांच भी फूट गया। भागते समय एक बच्ची छूट गई, जिसे खिड़की से खींचकर अंदर बैठाया।

टिप्पणियां (0)