मौसम विभाग की चेतावनी !

khabar pradhan

संवाददाता

13 May 2025

अपडेटेड: 1:08 PM 0thGMT+0530

मौसम विभाग की चेतावनी !

मौसम विभाग की चेतावनी!


Dust Storm Alert: आने वाला है धूल से भरा हुआ तूफान, भयंकर भारी बारिश,
70kmph की रफ्तार वाली हवाएं मचाएंगी तबाही
Dust Storm Alert: भारत के मौसम विभाग यानी IMD ने बड़ी चेतावनी दे दी है ।आज और आने वाले कई दिनों तक भयंकर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) आने वाली है, लेकिन उससे भी जरूरी ये है कि आज ही धूल से भरा हुआ तूफान भी आएगा ।
Dust Storm Alert: 13 मई 2025 को भारत के मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी जारी कर दी है. भारी बारिश (Heavy Rain Alert) के साथ आज धूल से भरा हुआ तूफान भी आएगा. इसे अलावा ओले पड़ने की भी चेतावनी दी गई है।
*आज पश्चिमी राजस्थान में धूल से भरे हुए तूफान का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है इसलिए आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है । 13 और 14 मई को पूर्वी राजस्थान में बिजली चमकने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है ।

13 मई से लेकर 17 मई तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बिजली गरजने के साथ 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है । हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है । मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (IMD Rain Alert) भी हो सकती है ।

अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बिजली गरजने और 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है । 14 से 17 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, 13 और 14 मई को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश और 13 से 17 मई तक असम और मेघालय में भयंकर भारी बारिश हो सकती है ।

  • 14 और 15 मई 2025 को तेलंगाना में ओले पड़ने को लेकर भी अलर्ट (Hailstorm Alert) किया गया है ।
    13 से 17 मई के दौरान आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में आंधी और बिजली गरजने के साथ ही बारिश की भी चेतावनी है ।

टिप्पणियां (0)