S-400 के सामने खड़े दिखे पीएम मोदी खड़े पीएम मोदी..बौखलाया पाकिस्तान…
संवाददाता
14 May 2025
अपडेटेड: 9:28 AM 0thGMT+0530
S-400 के सामने खड़े दिखे पीएम मोदी खड़े पीएम मोदी..बौखलाया पाकिस्तान.
पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से सामने आईं पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान के झूठे दावों की पोल खोल दी है. दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार की सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे और वहां उन्होंने तैनात भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ बातचीत की, उनका हौसला बढ़ाया और उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें सराहा. उस समय आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन पर मौजूद जवानों का जोश देखने लायक था. इसमें खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय में एयरबेस पहुंचे जब पाकिस्तान यह झूठा नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रहा था कि उसने भारत के पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया है.
पाकिस्तान के इन दावों को न सिर्फ भारत ने खारिज किया, बल्कि पीएम मोदी की मौजूदगी ने इसे पूरी तरह बेनकाब कर दिया. आदमपुर एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित और ऑपरेशनल है, और पीएम मोदी की यह विजिट इसका जिता-जागता सबूत है. पीएम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ रहा है. पीएम मोदी ने इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाकर देशभक्ति और आत्मविश्वास का संदेश दिया. इन दृश्यों ने यह साबित कर दिया कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है और किसी भी झूठे प्रचार से देश की साख नहीं डगमगाएगी. पाकिस्तान को दिन के उजाले में तारे दिखाते हुए भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह न सिर्फ अपने देश की सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि किसी भी प्रकार के मनोवैज्ञानिक युद्ध का मुंहतोड़ जवाब देने में भी सक्षम है.
“जब रात के अंधेरे में हम सूरज उगा देते हैं”- पीएम मोदी
इधर पीएम मोदी ने आदमपुर एयरबेस में जवानों को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि “जब हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना गया, तब हमने आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा. आपने 100 से ज्यादा आतंकियों को ढेर कर दिया और पाकिस्तान की फौज को भी बता दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा”. इसके अलावा पीएम ने ये भी कहा कि भारत माता की जय के उद्घोष की ताकत अभी दुनिया ने देखी है. जब रात के अंधेरे में सूरज उगा दिया जाए, तो दुश्मन को भारत की जय दिखती है. उन्होंने सेना की तारीफ करते हुए कहा, आप सभी ने इतिहास रचा है, हर भारतीय गर्व से भर गया है. एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों को ढेर कर दिया, हमारे एयरबेस पर एक खरोंच तक नहीं आई..
पीएम मोदी का दौरा पाकिस्तान को साफ संदेश:
PM मोदी ने साफ शब्दो में कहा कि भारत में निर्दोष लोगों का खून बहाने का अंजाम एक ही अंजाम होगा विनाश और महाविनाश. जिस पाकिस्तानी सेना के भरोसे ये आतंकी बैठे थे, भारत की सेना, एयरफोर्स और नेवी ने उस पाकिस्तानी सेना को भी धूल चटा दी है..इसके अलावा पीएम मोदी ने ये भी साफ कर दिया कि पाकिस्तान में ऐसा कोई ठिकाना नहीं है जहां आतंकवादी चैन से बैठे हों और उनमें डर का माहौल ना हो. दरअसल, पीएम मोदी का ये दौरा ये भी दिखाता है कि आज के समय में भारत कितना ज्यादा सुरक्षित है..ऐसे तनाव के बीच भी देश का पीएम खुलेआम एयरबेस पर दौरा कर रहा है..कहीं ना कहीं ये दृश्य देखकर पाकिस्तान भी हैरान होगा कि आखिर भारत के पास इतनी शक्ति आती कहां से है