असम की मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका ने दुनिया को कहा अलविदा…
संवाददाता
17 May 2025
अपडेटेड: 7:36 AM 0thGMT+0530
असम की मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका ने दुनिया को कहा अलविदा
असम की मशहूर सिंगर गायत्री हजारिका की आवाज़ हमेशा हमेशा के लिए खामोश हो गई है….वे लंबे समय से कोलन कैंसर से जूझ रही थीं और आखिरकार बीमारी से लड़ते हुए उन्होंने गुवाहाटी के नेमकेयर अस्पताल में दुनिया को अलविदा कहा….शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे अपनी अंतिम सांस ली…. उनकी उम्र 44 साल थी। गायत्री हजारिका का संगीत सफर बहुत कम उम्र में ही शुरू हो गया था। मात्र 11 वर्ष की आयु में उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो गुवाहाटी और दूरदर्शन गुवाहाटी में बाल कलाकार के रूप में प्रस्तुति दी थी.. उनकी प्रारंभिक शिक्षा टीसी गर्ल्स हाई स्कूल और एमपी हाई स्कूल में हुई, इसके बाद उन्होंने कोलकाता के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से एमए शास्त्रीय संगीत वोकल से और लखनऊ की भातखंडे संगीत विद्यापीठ से एम. म्यूज़िक की डिग्री प्राप्त की ,…गायत्रा हजारिका ने असमिया संगीत को दी नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया…अपने मधुर और भावनात्मक गायन शैली से एक खास पहचान बनाई। उनके गीत ‘सारा पाते पाते फागुन नामे’, ‘इमान सेमेका कथारे’ और ‘माथु एजाक बोरोक्सुन’ आज भी श्रोताओं के दिलों में बसे हुए हैं। उन्होंने कई हिट एल्बम और फिल्मों में गाने गाए, जिनमें ‘क्रोध’, ‘कंचनजंघा’ और ‘रत्नाकर’ जैसी फिल्में शामिल हैं। असमिया टीवी सीरियल्स जैसे ‘दामिनी’, ‘बोइदेही’, ‘ममता’, ‘अल्पना’, ‘परिणीता’ और ‘रोदाली’ में भी उनकी आवाज़ की खनक बखूबी सुनाई दी।गायत्री हजारिका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टर्स ने इलाज की हर कोशिश की, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं सके….मशहूर सिंगर गायत्री हजारिकाहमारे बी नही रहीं……गायत्री हजारिका की पहचान उनकी मधुर और दिल को छू जाने वाली आवाज़ से थी। उन्होंने असमिया संगीत जगत में अपनी खास जगह बनाई थी। उनके निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चाहने वाले और साथी कलाकार इस खबर से बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके परिवार के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।कई मशहूर हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर गायत्री हजारिका को श्रद्धांजलि देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रसिद्ध गायिका गायत्री हजारिका के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक्स हैंडल से आधिकारिक ट्वीट में लिखा गया है, असमिया संगीत में उनकी भावपूर्ण आवाज़ और स्थायी योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। CM ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।” असम गण परिषद (एजीपी) के अध्यक्ष अतुल बोरा ने भी अपने एक्स हैंडल पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, “गायत्री हजारिका के असामयिक निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी भावपूर्ण आवाज ने असमिया संगीत को समृद्ध किया और अनगिनत दिलों को छुआ। बहुत बड़ी क्षति। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ओम शांति!…गायत्री हजारिका की मधुर आवाज और सहज शालीनता लंबे समय तक असम को याद रहेगी…