Rashmika Mandanna संग शादी को लेकर क्या बोले Vijay Deverakonda…

khabar pradhan

संवाददाता

17 May 2025

अपडेटेड: 12:55 PM 0thGMT+0530

Rashmika Mandanna संग शादी को लेकर क्या बोले Vijay Deverakonda…

Rashmika Mandanna संग शादी को लेकर क्या बोले Vijay Deverakonda, ;


मीडिया में काफी लंबे समय से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के अफेयर के चर्चा है। दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में काम किया और इससे ये अफवाह और भी ज्यादा फैलने लगी। हालांकि दोनों ही एक्टर में से किसी ने भी इसकी कभी पुष्टि नहीं की। अब हाल ही में अभिनेता ने शादी को लेकर बात की है।

  • क्या रश्मिका को डेट कर रहे हैं विजय?
  • क्यों रश्मिका को बताया अच्छी एक्ट्रेस?
  • शादी को लेकर क्या बोले विजय?

  • विजय देवरकोंडा काफी समय से रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों एक्टर्स ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। इसके अलावा छुट्टियों पर भी दोनों कई बार एक ही जगह की ऐसी तस्वीरें साझा करते हैं जिससे ये लगता है कि विजय और रश्मिका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
    काफी समय से आ रही ऐसी खबरें;
    अब हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विजय ने रश्मिका और अपने अफेयर की अफवाहों के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या रश्मिका के साथ उनके रिश्ते की खबर सच है, तो अभिनेता ने कहा,”मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फिल्में नहीं की हैं। मुझे और काम करना चाहिए। वह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं। वह एक खूबसूरत महिला हैं। इसलिए उनके साथ में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।”

  • विजय ने गिनाई रश्मिका की खूबियां!
    इसके अलावा उन्होंने रश्मिका मंदाना की अच्छी और बुरी बातों के बारे में भी बात की। अर्जुन रेड्डी अभिनेता ने कहा,”वह बहुत मेहनती है। वह अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से किसी भी चीज को हरा सकती है। वह बहुत दयालु है और अपने से ज़्यादा हर किसी की सुविधा और खुशी को प्राथमिकता देती है। बुराई पर बोलते हुए एक्टर ज्यादा कुछ नहीं कह पाए। विजय ने कहा कि रश्मिका बहुत गुणी ही हैं। बस उन्हें थोड़ा संतुलन बनाए रखने की जरूरत है।”

इस फिल्म में भी साथ आ सकते हैं नजर;
वहीं जब विजय से उनकी शादी को लेकर पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि एक दिन जरूर कर लूंगा। वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि रश्मिका और विजय VD14 में फिर साथ नजर आ सकते हैं। इस फिल्म को राहुल सांकृत्यायन डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन फैंस दोनों को दोबारा से पर्दे पर देखने के लिए जरूर उत्साहित होंगे।

टिप्पणियां (0)