Aaradhya संग Cannes 2025 में रंग जमाने पहुंचीं ऐश्वर्या राय….
संवाददाता
21 May 2025
अपडेटेड: 11:07 AM 0stGMT+0530
Aaradhya संग Cannes 2025 में रंग जमाने पहुंचीं ऐश्वर्या राय,
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 2025 के कांस फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रांस पहुंच चुकी हैं. वहां हुए उनके शानदार स्वागत की चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।
कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड सितारे लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं । जैकलीन फर्नांडिस से लेकर उर्वशी रौतेला तक, कई सेलिब्रिटी रेड कारपेट पर अपने ग्लैमरस लुक्स से इस फेस्टिवल में चार चांद लगा चुके हैं ।
हाल ही में इंस्टाग्राम पर स्वागत वाला वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें मां-बेटी की जोड़ी का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखाया गया है । ऐश्वर्या ने नेवी ब्लू कलर लंबा ट्रेंच कोट पहना हुआ है, जबकि आराध्या ने काले रंग का कोट कैरी किया है।
जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं ।वहीं, आराध्या भी अपने स्टाइलिश अंदाज़ में सभी का ध्यान खींचती नजर आईं । ऐश्वर्या राय बच्चन बीते कई वर्षों से कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं, और हर साल उनकी मौजूदगी इस इवेंट की शान बढ़ाती है।
क्यों ऐश्वर्या राय हर साल बेटी आराध्या को लेकर ही जाती हैं कान्स फेस्टिवल?
क्या कहा इसका कारण: ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन दोनों कान्स फेस्टिवल के लिए फ्रांस पहुंच गई है। आखिर एक्ट्रेस बेटी को कान्स में क्यों लेकर जाती हैं इसकी वजह खुद उन्होंने बताई है।
Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan:
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और Miss World (1994) ऐश्वर्या राय का जलवा फिल्मों में कम लेकिन हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में जरूर देखने को मिलता है। ऐश्वर्या हर साल रेड कार्पेट पर आकर चार चांद लगा देती हैं। इस बार भी वह कान्स में भाग लेने फ्रांस पहुंच चुकी हैं और उनके साथ इस बार भी आराध्या नजर आईं। अक्सर आराध्या को ट्रोल किया जाता है कि वह हमेशा अपनी मां के साथ कान्स क्यों आती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या ने खुद बताया है कि वह आराध्या को हर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने साथ क्यों लेकर आती हैं…
ऐश्वर्या राय ने आराध्या को कान्स में लाने की बताई वजह (Aishwarya Rai And Aaradhya Bachchan)
उन्होंने बताया, “आराध्या कान्स फिल्म फेस्टिवल में काफी कंफर्टेबल रहती हैं वह यहां के माहौल को अच्छे से जानती हैं।” आगे ऐश्वर्या राय से पूछा गया कि आराध्या ने कान्स के एक्सपीरियंस से क्या सीखा है तो एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि क्या इस सवाल का जवाब सच में उन्हें देना चाहिए? मुझे लगता है कि लाइफ के किसी मोड़ पर मैं इस सवाल का जवाब जरूर दूंगी।”
आराध्या को पसंद है कान्स का माहौल (Aaradhya Bachchan Like Cannes Film Festival)
ऐश्वर्या ने आगे कहा, “आराध्या के साथ कान्स का अनुभव मुख्य रूप से एक साथ रहना है यहां घर जैसा महसूस करना है। आराध्या इस फेस्टिवल को अच्छे से जानती हैं, वह कान्स में कई लोगों को जानती हैं और यहां अपने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ना उन्हें बेहद पसंद आता है। यह माहौल आराध्या के लिए काफी अच्छा है ठीक वैसे ही जैसे मेरे लिए हैं, क्योंकि हम दोनो काफी मिलनसार हैं और लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं। आराध्या को कान्स का माहौल और वहां का माहौल बहुत पसंद है।”
ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में किया था कान्स डेब्यू
हालाँकि ऐश्वर्या ने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन ऐश्वर्या का मानना है कि उनकी बेटी समझती है कि कान्स एक ऐसा फिल्म फेस्टिवल है जो सिनेमा की दुनिया का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। बता दें, ऐश्वर्या ने रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू साल 2002 में किया था। जब उनकी फिल्म देवदास का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।