साल 2025 की अब तक की टॉप 10 फिल्में…
संवाददाता
23 May 2025
अपडेटेड: 12:14 PM 0rdGMT+0530
साल 2025 की अब तक की टॉप 10 फिल्में :
‘छावा ‘है नंबर वन
और इनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:
इस साल बॉक्स ऑफिस पर अब तक ऐतिहासिक ड्रामा से लेकर कॉमेडी, रोमांटिक और क्राइम थ्रिलर सहित अलग-अलग जॉनर की फिल्में रिलीज हो चुकी हैं. दिलचस्प बात ये है कि साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में विक्की कौशल ने बाजी मारी. उनकी ऐतिहासिक ड्रामा छावा साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई. वहीं दूसरे नंबर पर अजय देवगन की रेड 2 रही और तीसरे नंबर पर अक्षय कुमार की स्काई फोर्स है. यहां टॉप 10 फिल्मों और उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालते हैं.
- 1..छावा लिस्ट में नंबर 1 पर है इसने भारत में 615 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- 2..नंबर 2 पर अजय देवगन की रेड 2 है इसने 22 दिनों में 159.52 करोड़ की कमाई की है.
- 3..स्काई फोर्स लिस्ट में तीसरे नंबर पर है इसने भारत में 134.93 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है.
- 4..चौथी पोजिशन पर सिकंदर है इसका भारत में नेट कलेक्शन 129.95 करोड़ रुपये रहा.
- 5..केसरी चैप्टर 2 पांचवे नंबर पर है अक्षय कुमार की इस फिल्म ने भारत में कमाई 92.89 करोड़ है.
- 6…सनी देओल स्टारर जाट छठे नंबर पर है इसने अब तक 90.33 करोड़ का कारोबार किया है.
- 7..द डिप्लोमैट सातवीं पोजिशन पर है इसका भारत में नेट कलेक्शन 40.73 करोड़ रुपये है.
- 8..गेम चेंजर (हिंदी) 8वें नंबर पर है इसकी भारत में नेट कमाई 37.47 करोड़ रुपये है.
- 9..सनम तेरी कसम रीरिलीज 9वीं पोजिशन पर है इसने भारत में 35.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
- 10..देवा लिस्ट में 10वें नंबर पर है इसने 33.97 करोड़ का कारोबार किया.