युद्ध में अमेरिका की एंट्री के बाद UN काउंसिल ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, पश्चिमी एशिया के देश क्या बोले?
संवाददाता
23 June 2025
अपडेटेड: 8:38 AM 0rdGMT+0530
Israel and Iran flags War
तेहरान/तेल अवीव। (Israel Vs Iran War LIVE) इजराइल-ईरान युद्ध को एक हफ्ते से ज्यादा यानि 10 दिन हो गए हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा। युद्ध में अमेरिका की भी एंट्री के बाद से तनाव का स्तर पर बढ़ गया है। वहीं इधर, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की इमरजेंसी बैठक बुलाई गई, इसमें तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान रूस, चीन, पाकिस्तान समेत अन्य देशों ने एक मसौदा प्रस्ताव पेश किया। इसमें पश्चिमी एशिया में तुरंत और बिना शर्त के युद्ध विराम की मांग की गई है।
इसी सिलसिले में इजराइली एयरफोर्स ने देर रात ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल का इंजन बनाने वाली फैक्ट्री पर हमला कर ताबड़तोड़ बमबारी की। इस अटैक में कई मशीने समेत भारी तबाही मची है। इसके अलावा इजराइल ने तेहरान, केरमांशाह और हमादान पर भी धावा बोला है।
ईरान में तख्तापलट: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में तख्तापलट के मुद्दे पर बात शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस मामले में अपना बयान जारी किया है. उन्होंने लिखा- अगर मौजूदा ईरानी सरकार ईरान को फिर से महान नहीं बना सकती, तो सत्ता परिवर्तन क्यों नहीं होना चाहिए? मेक ईरान ग्रेट अगेन।
अमेरिका ने बरसाए परमाणु ठिकानों पर हमला: इससे पहले रविवार को अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। इसी के साथ माना गया कि अमेरिका ने जंग में सीधी एंट्री मारी है। फोर्डो, नतांज और इस्फहान ठिकानों पर बमबारी कर तबाही मचाई। अमेरिका इस ऑपरेशन में 7-B-2 स्टेल्थ बॉम्बर्स ने हिस्सा लिया था। इन इलाकों में करीबन 13,608 किलो वजनी बंकर बस्टर बम गिराए हैं।
अमेरिका ने किया भारत के एयरस्पेस का इस्तेमाल?: इसके अलावा ईरान पर हमले के लिए भारतीय एयरस्पेस के इस्तेमाल का दावा फर्जी बताया गया है। PIB ने इस मामले में किए जा रहे दावों को फर्जी करार दिया है।