नक्सलियों के गढ़ में बजी शहनाई, दहशत के बीच बांटी खुशियां, विदा हुई बेटी

khabar pradhan

संवाददाता

26 June 2025

अपडेटेड: 7:00 AM 0thGMT+0530

नक्सलियों के गढ़ में बजी शहनाई, दहशत के बीच बांटी खुशियां, विदा हुई बेटी

Wedding in Naxal

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का हिड़मा गांव कभी खूंखार नक्सलियों की दहशत में रहता था। अब यहां से बेहद खूबसूरत तस्वीर निकलकर सामने आई है। लंबे समय बाद इस गांव की बेटी की शादी धूमधाम से की गई, जिसमें सुरक्षा बलों के जवान शामिल हुए और भाई बनकर फर्ज भी निभाया और दुल्हन को नेग दिया और नाचते गाते ग्रामीणों के साथ शादी की ख़ुशियां बांटी।

दुल्हन भी इस मौके पर भावुक हो गई। जवानों को भाई मानते हुए उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। दुल्हन बेटी की विदाई के वक्त ग्रामीणों के साथ साथ सीआरपीएफ के अधिकारी भी मौजूद रहे। जहां कभी डर और सन्नाटा रहता था, आज वहां प्रेम, अपनापन की रौनक देखी गई। बेटी की विदाई जवानों का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नक्सलियों के गढ़ में ये बदलाव की बड़ी तस्वीर मानी जा रही है। जिसे लेकर 2026 तक छग को नक्सलीमुक्त बनाने का गृहमंत्री अमितशाह का संकल्प पूरा होता दिख रहा है।

टिप्पणियां (0)