पुरी में जगन्नाथ यात्रा के दौरान अफरा तफरी, 600 श्रद्धालु घायल, रथ भी अटका

पुरी। ओडिशा के पुरी में निकल रही जगन्नाथ रथ यात्रा में अचानक उमड़े जनसैलाब के चलते अचानक स्थिति बिगड़ गई। भीड़ इतनी थी कि प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रथ यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ में मची अफरा तफरी से करीब 600 लोगों को चोट का सामना करना पड़ा है। कुछ ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं। भीड़ इतनी थी कि मोड़ पर ही बलभद्र का रथ अटक गया।

पुरी में बड़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु
ओडिशा में भक्ति और आस्था का महासंगम देखने को मिल रहा है। इसमें भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा आषाढ़ शुक्ल की द्वितीया से आरंभ होती है। जय जगन्नाथ के नारों के साथ रथ अपने स्थान से आगे बढ़ेंगे। लाखों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक त्योहार के साक्षी बनेंगे। ये यात्रा अगले 9 दिन तक चलेगी।

पहले दिन देवता पुरी के मुख्य मंदिर से होकर गुंडिचा मंदिर तक पहुंचते हैं। यहां वे 7 दिनों तक विश्राम करते हैं। इसके बाद बहुड़ा यात्रा के जरिए वापसी करते हैं। इस दौरान भारी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

Related Posts

Shefali Jariwala Death News: मौत पर सस्पेंस लेकिन शेफाली जरीवाला का MP से क्या है रिश्ता.

मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के निधन पर सस्पेंस बरकरार है….कई घंटे बीत गये लेकिन मौत की वजह अभी तक साफतौर पर पता नहीं चल पाई है…. कांटा लगा गर्ल के…

MP NEWS: Jitu Patwari के खिलाफ हुई एफआईआर !

Ashoknagar: कहा जाता है जैसी करनी वैसी भरनी….मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुरी तरह फंस चुके हैं….उन पर बड़ा संगीन आरोप है जिसे लेकर जीतू पटवारी पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!