विविधा एकेडमी ने रचा इतिहास, विविधा ने बनाया कत्थक में विश्व रिकॉर्ड

भोपाल 23 जुलाई: खबर प्रधान डेस्क-
विविधा एकेडमी ने इतिहास रच कर भोपाल ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है… विविधा ने शास्त्रीय कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर कत्थक में विश्व रिकॉर्ड बनाया है… जिसके गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में विविधा एकेडमी का नाम 20 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया है… विविधा विश्व की पहली एकेडमी बन गई है है जिसने ये शानदार विश्व रिकॉर्ड बनाया है जिसमें 125 से ज्यादा छात्राओं ने एक के बाद एक क्रम से 12 घंटे तक लगातार शुद्ध शास्त्रीय कथक नृत्य की अलग अळग भाव भंगिमाओं के साथ प्रस्तुति दी.. इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने की परिकल्पना एकेडमी के डायरेक्टर संगीतकार अभय तिवारी ने की थी जिनका साथ सुप्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना गुरु श्रीमती अभिलाषा तिवारी दिया….जिनके सानिध्य में छात्राओं ने विश्व रिकॉर्ड बनाकर अद्भुत प्रस्तुति दी….और भारतीय नृत्यशैली को विश्वमंच तक पहुचाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया… इसकी तैयारी पिछले दो माह से चल रही थी जिसके ले सभी कलाकारों ने जीतोड़ मेहनत की थी….इस रिकॉर्ड में एकेडमी के 5 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया….जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है…


क्या है विविधा एकेडमी..
विविधा एकेडमी भोपाल की एक जानी मानी आर्ट एंड कल्चर संस्था है जो ब्चों ले सेकर बड़ों तक को नत्य सीखने की ट्रेनिंग देती है जहां उम्र की की बंधन नहीं है….हर आयु के लोगों को यहां नृत्य सिखाया जाता है….कथक के माध्यम से सीधा ईश्वर से जोड़ने की कोशिश रहती है और यही वजह है जिसने कथक नृत्य में विश्व रिकॉर्ड बनाकर भोपाल और मध्य प्रदेश को गौरवान्वित किया है…गुरु अभिलाषा विविधा एकेडमी के लिए हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करती रहती है कई अलग लग मंचों से प्रस्तुतियां दे चुकीं हैं…और ये भी उनकी महत्वाकांक्षा का ही परिणाम है कि अभी तक किसी भी एकेडमी ने कथक नृत्य में इस तरह का विश्व रिकॉर्ड नहीं बनाया… जो विविधा ने किया है… महिला दिवस के उपलक्ष में भी विविधा बढ़चढ़ कर काम करती है… विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति भोपाल हर वर्ष विविधा नारी सम्मान का आयोजन करती है जिसमें प्रदेश की कई मातृत्व शक्तियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है…विविधा आगे बढ़कर नये विचार के साथ नृत्य से जुड़ी परिकल्पनाओं को पंख देकर हमेशा नये प्रयोग करती रहती है…जहां लय और ताल के साथ सुकून भी है शांति भी है…

Related Posts

स्कूली छात्र का इंस्टाग्राम कमेंट पर हुए विवाद से स्कूल में घुसकर किया चाकू से हमला

1 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर के आधारताल में स्थित सिंबोसिस स्कूल में एक घटना के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल चेहरा ढक कर आए हुए एक अज्ञात…

Read more

आज से किसे नहीं मिलेगा पंप पर पेट्रोल- भोपाल प्रशासन का बड़ा फैसला

1 अगस्त 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 30 जुलाई…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!