ऑपरेशन महादेव में मारे गए आतंकी निकले पाकिस्तानी: आईडी और वोटर कार्ड से हुई पहचान

khabar pradhan

संवाददाता

4 August 2025

अपडेटेड: 9:54 AM 0thGMT+0530

4 अगस्त 2025: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आतंकियों की धर पकड़ के लिए ऑपरेशन महादेव चलाया गया ।पिछले दिनों 28 जुलाई को जम्मू कश्मीर के महादेव की पहाड़ियों में ऑपरेशन महादेव के दौरान तीन आतंकी मारे गए। उनके पास से उनके पहचान पत्र और आईडी कार्ड, वोटर स्लिप से उनकी पहचान हुई। यह तीनों आतंकवादी लश्कर ए तैयबा के सदस्य थे।
यह तीनों आतंकवादी पहलगाम में हमले के बाद दाची गांव हरवान के वन क्षेत्र में छिपे हुए थे। सरकारी पहचान पत्र और बायोमैट्रिक डाटा से उनकी पहचान हुई।
उनके सेटेलाइट फोन से एक मेमोरी कार्ड भी बरामद किया है । जिसमें इन तीनों आतंकवादियों के राष्ट्रीय डेटाबेस, पंजीकरण प्राधिकरण के बायोमैट्रिक डाटा थे। इसमें उनके फिंगरप्रिंट चेहरे के नमूने और वंशावली की जानकारी भी उपलब्ध थी।

इन तीनों आतंकवादियों के नाम है सुलेमान शाह उर्फ फैजल जाट ,अबू हमजा उर्फ अफगान, और यासिर उर्फ जिब्रान।
इन तीनों को सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर कर दिया। इसमें से सुलेमान शाह लश्कर का ए प्लस प्लस कमांडर था। हमले का मास्टरमाइंड और मुख्य शूटर था।
इसके अलावा हमजा और यासिर ए ग्रेड लश्कर के कमांडर थे । गोलीबारी के दौरान हमजा एक दूसरा बंदूकधारी था । जबकि यासिर तीसरा बंदूकधारी था । इनको हमले के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी।

मतदाता पहचान पत्र और स्मार्ट आईडी से हुआ खुलासा :

मारे गए आतंकियों से मतदाता पहचान पत्र और स्मार्ट ID चिप सहित पाकिस्तान के सरकारी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं । इससे उनके पाकिस्तानी होने की पुष्टि होती है। इनके पास दो मतदाता पर्ची मिली है। जिस पर लाहौर एन ए- 125 और गुजरांवाला एन ए- 79 की मतदाता पर्चियां प्राप्त हुई।

इन सभी जानकारी के अनुसार यह तीनों आतंकवादी के पाकिस्तानी नागरिक होने की पुष्टि होती है

टिप्पणियां (0)