राजा रघुवंशी के भाई सचिन पर एक महिला ने लगाया गंभीर आरोप: डेढ़ वर्षीय बच्चा लेकर पहुंची महिला, मचा बवाल
संवाददाता
5 August 2025
अपडेटेड: 11:06 AM 0thGMT+0530
5 अगस्त 2025: राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं कि राजा रघुवंशी के घर एक नई मुसीबत ने दस्तक दी है।
राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन रघुवंशी इस वक्त चर्चा में है।
सचिन रघुवंशी का एक महिला के साथ संबंध परेशानी खड़ी कर रहा है।
ऐसी पत्नी सामने आई है जिसने यह दावा किया है कि सचिन उसके बच्चे का पिता है। मंदिर में उसके साथ शादी की थी। और शादी के वीडियो और मंदिर में हुई रस्मों के सबूत भी उसके पास है।
रघुवंशी परिवार के घर के सामने बच्चे को लेकर पहुंची महिला:
यह महिला खुद को सचिन की पहली पत्नी बता रही है और उसका डेढ़ वर्षीय एक बच्चा है । बच्चे को गोद में लेकर वह रघुवंशी परिवार के घर के गेट को काफी देर तक आवाज देती रही । किंतु अंदर से कोई भी नहीं निकला । सचिन ने उसे पत्नी मानने से इनकार कर दिया है । और बच्चे को अपनाने से मना कर दिया। इस पर महिला ने उस पर कुछ दुष्कर्म का आरोप लगाया और कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
डीएनए रिपोर्ट भी हुई मैच:
उस महिला ने यह दावा किया है कि बच्चे के डीएनए रिपोर्ट कोर्ट के आदेश के अनुसार जांच कर ली गई है। और यह रिपोर्ट सचिन के डीएनए से मैच हो गई है । ऐसे में सचिन उसको और उसके बच्चे को स्वीकार करें।
सचिन का दावा:
सचिन रघुवंशी का कहना है कि वह महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है। उस महिला का उससे कोई संबंध नहीं है और महिला को पत्नी मानने से भी इनकार कर दिया है।
महिला का दावा:
कथित महिला ने आरोप लगाया है कि सचिन और उसके परिवार ने जानबूझकर हमें अलग करने की कोशिश की है। मैंने कोर्ट का सहारा लिया किंतु सचिन ने शादी को स्वीकार नहीं किया । यह भी दावा किया उसके पास मंदिर में हुई रस्मों में और शादी के वीडियो है। जिसमें कोर्ट में पेश भी किया गया है। उसने बताया के बच्चे का डीएनए सचिन के डीएनए से मैच हो गया है । और अब कोर्ट के अनुसार अब रिपोर्ट भी सार्वजनिक है। सचिन और उसके परिवार को शर्म आना चाहिए।
उसे महिला को उम्मीद है अदालत उसे न्याय अवश्य दिलाएगी। रघुवंशी परिवार को उनके कर्मों की सजा अवश्य मिलेगी।