उत्तराखंड में बादल फटने से मची तबाही: पहाड़ों से आया सैलाब: हादसे में 50 लोग हुए लापता
संवाददाता
5 August 2025
अपडेटेड: 12:40 PM 0thGMT+0530
5 अगस्त 2025: उत्तराखंड में कुदरत का कहर लगातार जारी है।
आज मंगलवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धारली गांव में अचानक बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया। बादल के फटने से एक नाले में तूफान पर आ गया । बादल फटने से खीर गंगा भी उऊफान पर आ गई। जिससे पहाड़ों का मलबा नाले के पानी के साथ निचले इलाकों की तरफ तेजी से बहकर आया।
इस भयावह घटना से देखते ही देखते कई घर पूरी तरह से तबाह हो गए। और इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग लापता बताए गए हैं । इससे बाजार और आसपास के क्षेत्र में भी, संपत्तियों पर भी काफी नुकसान हुआ है । मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की भी सूचना है। इस घटना से स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बढ़ गई है ।इलाके में अब भी बारिश हो रही है ।और बादल फटने का खतरा अभी भी बना हुआ है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गोसाई ने रेस्क्यू टीम को तुरंत रवाना कर दिया। राहत और बचाव कार्य चल रहा है।
बादल फटने से हुई भारी तबाही: मलबे में दबे कई होटल कई की मौत:
बादल फटने की इस घटना से उत्तराखंड में भारी तबाही आई है और पहाड़ से मलबे का बहुत बड़ा सैलाब आया है ।जिसमें कई मकान और कई होटल दब गए हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार करीब 20 से 25 होटल और होमस्टे भी बह गए हैं।
इस घटना के बाद से कई लोग लापता हो गए हैं । कई लोगों के हताहत होने की आशंका है । वहां के स्थानीय लोगों ने बताया है कि खीर गंगा नदी का जल स्तर बढ़ने से और बादल फटने से यह विनाशकारी बाढ़ आई है। पहाड़ से मलबा गिरा है जिससे गांव का अधिकतर हिस्सा मलबे में बदल गया है ।कई मकान ,20 से 25 होटल और होमस्टे भी मलबे में दब गए हैं । बाजार का भी पूरा इलाका इस मलबे में दब चुका है । कई लोगों के मारे जाने की आशंका है । और अभी यह आंकड़ा और भी बढ़ाने की आशंका है।
गंगोत्री जाने वाले कई पर्यटक भी इन होटल में रुके थे।
जानकारी के अनुसार यह बादल फटने की घटना आज दोपहर करीब 1:30 बजे के आसपास हुई। जिसके पास से पहाड़ों से तेजी से मलबा नीचे की तरफ गिरने लगा । मलबा गिरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभालने का मौका ही नहीं मिला। यह घटना गंगोत्री से करीब 20 किलोमीटर दूर हुई है । इस दौरान कई होटल और होमस्टे भी चपेट में आए हैं। बताया जा रहा है कि गंगोत्री जाने वाले कई श्रद्धालु और कई पर्यटक इन होटल में रुकते थे । किंतु अभी भारी बारिश की वजह से यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम थी । इस मलबे में कई घोड़े खच्चर और कई वाहन भी दब गए हैं।
भारतीय सेना ने संभाला है मोर्चा :
भारतीय सेना ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है । भारतीय सेना के जवान स्थितियों का जायजा ले रहे हैं । और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। एनडीआरएफ की चार टीमों को घटना स्थल पर रवाना किया गया है।
मुख्यमंत्री ने भी ली जानकारी:
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस भयानक हादसे पर गहरा दुख जताया है । और कहा है कि हालात पर निगरानी रखी जा रही है। राहत और बचाव कार्यों के लिए,SDRF ,NDRF जिला प्रशासन की टीम और अन्य संबंधित टीम राहत कार्य के लिए लगी हुई है ।और ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना कर रहे है।
उत्तराखंड की पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि उत्तरकाशी और हर्षिल क्षेत्र में खीर नदी का जलस्तर बढ़ने से धराली में काफी नुकसान हुआ है। पुलिस एसडीआरएफ और आर्मी के लोग मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुटे हुए हैं ।पुलिस ने सचेत करते हुए कहा है कि नदी से दूरी बनाए रखें। इसके अलावा बच्चों और मवेशियों को नदी से दूर ले जाने के लिए कहा गया है।
गृहमंत्री ने ही हर संभव भरोसा दिलाया:
उत्तराखंड में इस हादसे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्प्रधान पुष्कर धामी से बात की और केंद्र सरकार की तरफ से राज्य को हर संभव मदद करने का भरोसा भी जताया हैं।