आसिम मुनीर के परमाणु हमले के बयान पर अमेरिका में बवाल: भारत को डराने की कोशिश

khabar pradhan

संवाददाता

12 August 2025

अपडेटेड: 12:20 PM 0thGMT+0530

12 अगस्त 2025: पाकिस्तान के आर्मी की जनरल असीम मुनीर के परमाणु हमले की धमकी देने के बयान पर अमेरिका ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।
अमेरिका के पूर्व पेंटागन अधिकारी माइकल जुबिन ने कहा अमेरिका की धरती पर पाकिस्तान द्वारा दी गई धमकी पूरी तरह से अस्वीकार है इस तरह के बयान गैर जिम्मेदाराना बयान है।

माइकल रॉबिन ने कहा असीम मुनीर के यह बयान ओसामा बिन लादेन के भाषणों की तरह लगते हैं उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान को गैर नाटो सहयोगी होना चाहिए। इसे आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले राज्य के रूप में सूचीबद्ध किया जाए और इसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड का सदस्य नहीं बने रहना चाहिए।
माइकल रॉबिन ने इस बात पर काफी हैरानी जताई कि असीम मुनीर अमेरिका की धरती पर यदि इस तरह की धमकी दे सकते हैं तो अमेरिकी जनरल को उनके साथ वाकआउट कर देना चाहिए।

अमेरिका की धरती पर मुनीर की बयान बाजी:

पाकिस्तान के आर्मी जनरल असीम मुनीर करीब 2 महीने में दूसरी बार अमेरिका पहुंचें। और वहीं से उन्होंने परमाणु हथियारों से आधी दुनिया को नष्ट करने की धमकी दी।
असीम मुनीर अमेरिका में प्रवासी पाकिस्तानियों के एक कार्यक्रम में कहा कि हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं और अगर हमें ऐसा महसूस हुआ कि हम डूब रहे हैं तो हम आधी दुनिया को अपने साथ ले जाएंगे।
मुनीर की यह धमकी उस दिन दी गई जब पूरी दुनिया में 1945 में नागासाकी पर परमाणु बम अमेरिका द्वारा गिराए जाने की 80वीं वर्षगांठ की याद दिला रही थी।
हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका ने परमाणु हमला किया जिसमें 170000 लोग मारे गए थे।
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते अधिक मजबूत हुए हैं। ट्रंप ने पाकिस्तान सेना को और खासकर असीम मुनीर को अधिक महत्व दिया है। ऐसे में मुनीर का अमेरिकी मंच पर ऐसे भड़काऊ बयान बाजी सोची समझी रणनीति हो सकती है।

परमाणु हमले की धमकी पागलपन से भरा हुआ बयान:
अमेरिका की धरती पर आसिम मुनीर का परमाणु हमले की धमकी देना वाला बयान अमेरिका में सुर्खियां बटोर रहा है ।‌लेकिन अमेरिकी सेना इसे छुपाने की कोशिश कर रही है।
परमाणु हमले की धमकी देकर आसिफ मुनीर यह बताना चाहते हैं कि भारत से यदि युद्ध हुआ और पाकिस्तान का वजूद यदि खतरे में पड़ा तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेंगे और दुनिया के आधे हिस्से को तबाह कर देंगे।

कट्टर पथ से भारी धमकी:
असीम मुनीर मानते हैं कि अल्लाह ने पाकिस्तान को दुनिया का केंद्र बनाने के लिए हुक्म दिया है । और अल्लाह ने ही इस योजना का हिस्सा बनने के लिए हमें नियुक्त किया है। उनके साथ प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ भी थे। जो उनकी बातों का समर्थन करते हैं । इसके अलावा उन्होंने भारत के खिलाफ भी कई धमकी दी । जैसे सिंधु नदी पर बांध को बम से उड़ाने की बात करना ,रिलायंस के तेल संयंत्र को निशाना बनाना, पूर्वी भारत पर मिसाइल दागना।

भारत के विदेश मंत्रालय का जवाब:
ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा भारत ने पाकिस्तान को इस कदर निशाना बनाया, जिससे उसके वायु अड्डों को नुकसान हुआ ।ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा 4 दिन में ही पाकिस्तान घुटनों पर आ गया । इसमें उसके एक दर्जन से ज्यादा हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा। विदेश मंत्रालय ने यह साफ किया है कि पाकिस्तान की सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की यह बातें बेबुनियाद है।
हमारे 172 हथियारों के सामने पाकिस्तान काफी कमजोर है ।भारत सुरक्षा के लिए मजबूत कदम उठाता है ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमने एक नई रक्षा नीति बनाई है।

भारतीय मिसाइलों से खौफ खाता है पाकिस्तान:

पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद काफी खौफजदा है । पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है । नए कैंप बनाकर फिर से आतंकियों को संगठित कर रहा है। और भारतीय सेना को चुनौती दे रहा है। भारत अपनी सेना के साथ आतंकवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत में 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था । इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी कैप्स को नुकसान पहुंचाया था। और इस हमले में करीब 100 आतंकवादी मारे गए थे । इसमें बहावलपुर का जैश मुख्यालय ,मुरीदके का लश्कर कैंप, जैशे मोहम्मद , लश्कर-ए-तैयबा , हिजबुल मुजाहिदीन जैसे संगठनों के ठिकाने थे ।लेकिन खबर आ रही है कि पाकिस्तान इन ठिकानों को फिर से बनाने में जुट गया है।
आतंकी नई तकनीक का इस्तेमाल कर सावधानी से काम कर रहे हैं किंतु भारतीय सेना के राडार से बच नहीं पाएंगे।

टिप्पणियां (0)