अफगानिस्तान भूकंप: मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 900 और 3000 घायल

khabar pradhan

संवाददाता

2 September 2025

अपडेटेड: 10:49 AM 0ndGMT+0530

अफगानिस्तान भूकंप: मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 900 और 3000 घायल

2 सितंबर 2025: अफगानिस्तान में रविवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 900 तक पहुंच चुका है और करीब 3000 लोग घायल बताये जा रहा है। अभी यह आंकड़ा और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है । इस भूकंप के कारण अफगानिस्तान का पूर्वी पहाड़ी इलाका और कई गांव पूरी तरह ढह गया है।
अफगानिस्तान के नंगरहर में रविवार की रात में 11:47 पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था ।भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर पूर्व में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। इस विनाशकारी और शक्तिशाली भूकंप के कारण कई गांव ,सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।
मलबे में कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। राहत टीम फंसे हुए लोगों को निकलने में लगी हुई हैं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के प्राधिकरण के प्रवक्ता युसूफ हम्माद ने बताया कि सभी घायलों को निकाला जा रहा है ।उनको अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस भयानक भूकंप के कारण जो भूस्खलन हुआ है इसके कारण सड़क बंद हो गई है । सड़कों को खोला जा रहा है और भी कई रास्ते को खोलने की कोशिश की जा रही है । जिससे जो रास्ते बंद हो गए हैं वहां पहुंचने में कोशिश की जा रही है।
करीब 900 लोगों की जान जाने की खबर सामने आई है ।
अफगानिस्तान का पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ अपनी निकटता और दोनों देशों के बीच एक प्रमुख सीमा पर होने के कारण जलालाबाद एक चहल पहल वाला व्यापारिक शहर है । इसकी आबादी लगभग 3 लाख है । लेकिन इसका महानगरी क्षेत्र कहीं अधिक बड़ा माना जाता है। इसके अधिकांश इमारतें कम ऊंचाई वाली है जो ज्यादातर कंक्रीट और सीमेंट से बनी हुई है। इसके बाहरी इलाकों में मिट्टी के और लकड़ी से बने घर है। कई घरों की गुणवत्ता भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है । शायद यही वजह है कि भूकंप आने से इमारतें ढह गई ।


भारत ने मदद का दिया वादा:
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान की मदद करने का वादा किया । और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना अभिव्यक्त की । उन्होंने इस कठिन समय में अफगानिस्तान को भारत की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया । विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर पोस्ट किया उन्होंने लिखा कि अफगानिस्तान के प्रांत में आया विनाशकारी भूकंप गहरी चिंता का विषय है, वे लोग इस संकट से जूझ रहे हैं । भारत इस मुश्किल घड़ी में सहायता प्रदान करेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं । घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर लिखा कि अफगानिस्तान में भूकंप के कारण हुई हानि से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं हैं।और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं । भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तैयार है ।

टिप्पणियां (0)