उज्जैन में हुआ बड़ा हादसा: पुल पर बैरिकेडिंग ना होने से शिप्रा में गिरी पुलिस कर्मियों की कार
संवाददाता
8 September 2025
अपडेटेड: 8:08 AM 0thGMT+0530
8 सितंबर 2025: शिप्रा में गिरी पुलिस कर्मियों की कार, थाना प्रभारी ,टी आई समेत 3 पुलिसकर्मी लापता
उज्जैन में शिप्रा नदी के पुल पर से एक कार गिरने से बड़ा दुखद हादसा हो गया है। इस कार में तीन पुलिसकर्मी सवार थे । इसमें से थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव बरामद हो गया है । जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी की तलाश की जा रही है।
कल रात उज्जैन में जब शिप्रा नदी के पुल से तीन पुलिसकर्मी उज्जैन से उन्हेल की ओर जा रहे थे ,तभी पुल पर बैरीकेटिंग न होने से कार शिप्रा नदी में गिर गई। इसमें से तीन पुलिस वाले डूब गए।
क्या था मामला:
जानकारी के अनुसार टी आई अशोक शर्मा ,कांस्टेबल आरती पाल की निजी कर से नाबालिग के अपहरण की एक रिपोर्ट पर जांच के लिए निकले थे। साथ में सी मदनलाल निनामा भी कार में सवार थे। रात करीब 8:53 पर जूना सोमवारिया होते हुए बड़ा पुल शिप्रा नदी पर क्रॉस कर रहे थे । तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई । बताया जा रहा है कि पुल पर ,जहां यह हादसा हुआ ,वहां कोई बैरीकेटिंग नहीं थी । कार पुल के पिलर से टकराकर नदी में समा गई। लोगों की अनुसार अशोक शर्मा शायद कार से बाहर निकल आए थे । लेकिन तेज बहाव की वजह से वह नदी में बह गए।
उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा कल शाम को ड्यूटी के दौरान एक नाबालिग के अपहरण की लोकेशन मिली । उस लोकेशन के आधार पर अशोक शर्मा ने ए एस आई को फोन किया और बताया कि महिला कांस्टेबल को भी साथ जाना चाहिए। कल रात गणेश विसर्जन की तैयारी भी चल रही थी इसलिए ड्यूटी में देर हो रही थी। तब अशोक शर्मा ने कहा कि वह खुद ही चले जाएंगे। इस दौरान थाने से एस आई मदन लाल निनामा को भी साथ लिया। सरकारी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो महिला कांस्टेबल आरती पाल की नई कार लेकर में निकल पड़े । शाम करीब 7:30 बजे थाने से निकले। रात 8:53 पर शिप्रा के बड़े पुल से गुजर रहे थे । शिप्रा का 15 फीट चौड़ा पुराना पुल है ,जो बाढ़ प्रोटोकॉल में रेलिंग हटाकर खुला छोड़ दिया गया था । वहां पर रेडियम और लाइट भी नहीं थी । अंधेरे की वजह से कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।
टीआई अशोक शर्मा की उम्र 58 वर्ष है जो बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं वे 27 में 1988 को कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे और एस आई रहते हुए उन्हेल थाने का प्रभार संभाल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। एक बेटा डॉक्टर है दूसरा गुड़गांव में नौकरी करता है। 1 मई को ही बड़े बेटे की शादी हुई थी, जिसमें कर्नाटक के राज्यपाल भी शामिल हुए थे।
वही कांस्टेबल आरती पाल 2012 में भर्ती हुई थी उज्जैन में मां शीला पाल के साथ रह रही थी और अविवाहित भी थी ।
एस आई मदनलाल निनामा रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र के हैं ।उनके दो बच्चे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल्कि टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया।
एनडीआरएफ की टीम पिछले कई घंटे से पुलिस कर्मियों की तलाश में जुटी है । किंतु नदी की तेज धारा के कारण काफी मुश्किलें आ रही है। लंबे प्रयासों के बाद थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव मिल गया है। किंतु अन्य पुलिस कर्मियों की तलाश जारी है।