राहुल गांधी के बिन बताए विदेश दौरों से परेशान CRPF ने जताई चिंता: कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

khabar pradhan

संवाददाता

12 September 2025

अपडेटेड: 8:51 AM 0thGMT+0530

राहुल गांधी के बिन बताए विदेश दौरों से परेशान CRPF ने जताई चिंता: कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र

12 सितंबर 2025: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सीआरपीएफ ने गहरी चिंता जताई है।CRPF ने इस संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र को लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि राहुल गांधी ने हाल ही में देश के भीतर और विदेश में कुछ ऐसे दौरे किए हैं जिसकी पूर्व सूचना सुरक्षा एजेंसी के नहीं दी गई है।
उन्होंने यह भी कहा इस तरह की गतिविधियां हाई रिस्क वीआईपी की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।
राहुल गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है ।जिसमें एडवांस्ड सिक्योरिटी भी शामिल होती है।
यह देश की सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणी होती है ।‌जिसमें बड़ी संख्या में सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा में हर वक्त मौजूद रहते हैं।
सीआरपीएफ ने राहुल गांधी के ऐसे विदेश दौरों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा प्रोटोकॉल को तोड़ने का मामला है। राहुल गांधी के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तोड़ने के मामले में सीआरपीएफ के VVIP सुरक्षा प्रमुख ने पत्र जारी किया है। और इसकी प्रति कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी भेजा गया है । इस पत्र में कहा गया है सीआरपीएफ की सुरक्षा ने जो सुरक्षा मानक निर्धारित किए हैं ,राहुल गांधी उन सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहे। VVIP सुरक्षा प्रमुख ने राहुल गांधी की सुरक्षा के प्रति इस रवैए पर सवाल उठाए है और कहा है कि वह इस सुरक्षा मानको गंभीरता से नहीं ले रहे है।

सुरक्षा के लिए खतरा:
सुरक्षा प्रमुख ने कहा है कि इस तरह की गतिविधियां हाई रिस्क सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पत्र एक रूटीन प्रक्रिया के लिए तहत भेजा गया है।‌ इसके पहले भी इस तरह के पत्र भेजे जाते रहे हैं । उन्होंने राहुल गांधी की टीम को ये याद दिलाया कि सुरक्षा से जुड़े दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। राहुल गांधी को सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा यूनिट की जेड प्लस सुरक्षा देता है। इसमें 10 से 12 सुरक्षाकर्मी सशस्त्र कमांडो हर समय साथ मौजूद रहते हैं ।और उनके किसी भी दौरे पर जाने से पहले चाहे वह देश के हो या विदेश के।
सीआरपीएफ की सुरक्षा टीम सुरक्षा इंतजारों का जायजा लेती है।

कांग्रेस का जवाब:
कांग्रेस ने सीआरपीएफ के इस पत्र के पीछे गहरी सियासत का दावा किया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि यह चिट्ठी और उसका समय तुरंत सार्वजनिक होना ,कई सवाल खड़े करता है । यह चिट्ठी तब सार्वजनिक की गई है, जब राहुल गांधी भाजपा की वोट चोरी के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। ऐसी चिट्ठियों से विपक्ष के नेता को डराने की कोशिश की जा रही है । राहुल गांधी ने फिर कहा है कि उन्होंने वोट चोरी के सबूत दिए हैं और आगे भी धमाकेदार सबूत देंगे। इसी कारण ऐसे पत्र को सार्वजनिक करके डराने की कोशिश की जा रही है।

अचानक विदेश यात्राएं:
बिहार में वोटर अधिकारी यात्रा करने के बाद राहुल गांधी अचानक विदेश यात्रा पर चले गए । ट्विटर पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई । हालांकि वह उपराष्ट्रपति चुनाव में शामिल होने के लिए तुरंत भारत वापस भी आ गए। एक अन्य केस में–
बिहार में यात्रा के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने राहुल गांधी को कसकर गले लगाया और उनके कंधे पर किस करने की तस्वीर भी वायरल हुई। ऐसी घटनाओं से चिंता व्यक्त की गई है। यह घटना पूर्णिया जिले में हुई। जहां राहुल गांधी मोटरसाइकिल से अररिया के लिए ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के अंतिम पड़ाव के लिए रवाना हुए थे। राजत नेता तेजस्वी यादव सहित सैकड़ो बाइक सवार भी राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल थे।

टिप्पणियां (0)