डिजिटल अरेस्ट से गवाएं 68 लाख: BHEL के रिटायरकर्मी फंसे साइबर ठगों के दलदल में

khabar pradhan

संवाददाता

13 September 2025

अपडेटेड: 9:19 AM 0thGMT+0530

डिजिटल अरेस्ट से गवाएं 68 लाख: BHEL के रिटायरकर्मी फंसे साइबर ठगों के दलदल में

13 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। इसमें BHEL से सुपरवाइजर के पद से रिटायर हुए एक कर्मचारी के साथ डिजिटल अरेस्ट करके 68 लाख रुपए की ठगी कर ली गई।

कैसे फंसे साइबर कर्मियों के जाल में:

LIG-F sector अयोध्या नगर के निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने पुलिस शिकायत पर साइबर क्राइम पर केस दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप कॉल आया ।
उन्होंने खुद को दूरसंचार विभाग और सीबीआई का अधिकारी बताकर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी देकर धोखाधडी़ की।
इन जालसाजों ने इन दंपतियों को 2 महीने यानी 4 जुलाई से 4 सितंबर तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा। इस दौरान उनसे दो महीने में 68 लाख 50 हजार से ज्यादा की ठगी कर ली।
साइबर ठगों ने बताया कि आपके नाम से दिल्ली के चांदनी चौक में सिम कार्ड रजिस्टर्ड है । जिसका गलत इस्तेमाल हो रहा है । इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आपके नाम पर आइसीआइसीआइ बैंक में आपके नाम की पासबुक मिली है। जिसमें 68 करोड रुपए का काला धन, ड्रग्स और मानव तस्करी से जुड़ी चीज बरामद हुई है । उन्होंने धमकी दी कि यदि आपके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी का केस दर्ज होगा तो आपको जेल जाना होगा।

जेल से बचने के लिए रिश्तेदारों से लिया कर्ज:

यह दंपति साइबर ठगों के जाल में इतने ज्यादा फंस गए ,कि उन्हें रिश्तेदारों से भी लाखों रुपए का खर्च लेना पड़ गया।
साइबर ठगों ने जेल से बचाने के नाम पर अलग-अलग बैंक के खातों में रुपए ट्रांसफर करने को मजबूर किया।
ठगों ने करीब 68 लाख 50 हजार रुपए अलग-अलग बैंक के खाते में डलवा लिए।

पुलिस अधिकारियों की जांच:
इस मामले में एडिशनल डीसीपी साइबर क्राइम शैलेंद्र चौहान ने बताया कि इस तरह के काल से सावधान रहें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के बहकावे में आकर पैसे ट्रांसफर ना करें । ऐसे कॉल आने पर पुलिस को शिकायत जरूर दर्ज करायें । शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस ने साइबर ठगों को ट्रेस करने के लिए टीम गठित कर दी है।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले हम ठगे गए पैसों को फ्रीज करने की कोशिश कर रहे हैं और जानकारी जुटा रहे हैं।

टिप्पणियां (0)