पाकिस्तान के क्वेटा में हुआ बड़ा आत्मघाती बम ब्लास्ट:10 लोगों की हुई मौत और 32 हुए घायल

khabar pradhan

संवाददाता

30 September 2025

अपडेटेड: 11:18 AM 0thGMT+0530

पाकिस्तान के क्वेटा में हुआ बड़ा आत्मघाती बम ब्लास्ट:10 लोगों की हुई मौत और 32 हुए घायल

30 सितंबर 2025: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ा बम ब्लास्ट हुआ है। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। यह धमाका इतना भयानक था ,कि चारों तरफ धुआ ही धुआ फैल गया। बम धमाके के बाद फायरिंग भी शुरू हुई। बम ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। इस बड़े हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
यह एक आत्मघाती हमला बताया गया है जिसमें सुसाइडर हमलावर की भी मौत हो गई है।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें बम ब्लास्ट को पूरी तरह से साफ देखा जा सकता है। इसमें 32 लोग बुरी तरह से घायल हुई है।

इसके पहले 2 सितंबर को हुआ था हमला:

क्वेटा में बम ब्लास्ट पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले 2 सितंबर को पूर्व सीएम के काफिले पर भी हमला हुआ था ।पूर्व सीएम अख्तर मेंगल की कार पार्किंग में खड़ी थी और तभी वहां पर एक जोरदार धमाका हुआ था। उसे समय कार में सीएम नहीं थे ,किंतु उनकी पार्टी के कई लोग जख्मी हो गए थे।

इसके पहले बलूच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने जून में जामुरान के बाबंलो क्षेत्र में हमला बोला था। इसमें पाकिस्तान सेना के जवानों पर आईईडी विस्फोट करके हमला किया गयाथा।

क्वेटा में हुए इस बम ब्लास्ट में घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बलूचिस्तान के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

टिप्पणियां (0)