नेशनल हेराल्ड मामला : सोनिया गांधी राहुलगांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज:
संवाददाता
1 December 2025
अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530
दिल्ली पुलिस की नेशनल हेराल्ड मामले में आर्थिक अपराध शाखा EOW ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
ईडी ने ये FIR मनी लांड्रिंग जांच के मामले में दर्ज किया है । इस मामले में यह आरोप लगाया गया है कि गांधी परिवार ने अपने निजी फायदे के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।
क्या है आरोप:
इस FIR में यह आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस ने AGL कंपनी को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए आपराधिक साजिश की।
इसमें एसोसिएट जनरल्स लिमिटेड एजीएल की 2000 करोड़ की संपत्ति को सिर्फ 50 लाख में हड़पने की एक आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
यह FIR ईडी की 3 अक्टूबर की शिकायत पर दर्ज की गई है।
जो पीएमएलए की धारा 66- 2 के तहत ईडी किसी एजेंसी से अनुचित अपराध दर्ज करने को कह सकती है।
इस FIR में सोनिया गांधी ,राहुल गांधी के अलावा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस प्रमुख सैम पित्रोदा,एजीएल,यंग इंडियन, डॉटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड का नाम भी शामिल किया गया है।
डॉटेक्स को कोलकाता की कथित शेल कंपनी बताया गया है । जिसने यंग इंडियन को एक करोड रुपए दिए थे। इस लेनदेन की मदद से यंग इंडियन ने कांग्रेस को 50 लाख रुपए देकर करीब 2000 करोड रुपए की संपत्ति वाली AGL पर कब्जा कर लिया।
कांग्रेस हुई भाजपा पर हमलावर:
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जय राम रमेश ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ लगातार डराने धमकाने की और राजनीतिक प्रतिशोध करने की राजनीति कर रही है । यह मामला पूरी तरह से झूठा और निराधार है।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धार्थ मैया ने भी आरोप लगाया कि बीजेपी सियासी बदला लेने का काम कर रही हैं। सिद्ध रमैया ने पत्रकारों से यह भी कहा कि ऐसा राजनीतिक कर्म से किया जा रहा है और भाजपा सियासी रूप से बदला लेने की कोशिश कर रही है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी दिल्ली पुलिस के इस कदम को गलत बताया।
शिवकुमार ने कहा कि नेशनल हेराल्ड सोनिया गांधी राहुल गांधी की संपत्ति नहीं है वह पार्टी अध्यक्ष के तौर पर शेयरों के केवल संरक्षण मात्र हैं।
यह उनकी निजी संपत्ति नहीं है यंग इंडिया या नेशनल हेराल्ड एक राजनीतिक पार्टी से संबंधित है यह वह पहले ही घोषित कर चुके हैं।
केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने इसे राजनीतिक प्रताड़ना और एशिया का कारण बताया।
उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ऐसी बातों की कभी परवाह नहीं करते यदि उन्हें जेल भी जाना होगा तो भी वह परवाह नहीं करेंगे।