मेडिकल छात्र से निवेश का झांसा देकर ठगे 15 लाख: एक अन्य ठगी क्रेडिट कार्ड से:

khabar pradhan

संवाददाता

5 January 2026

अपडेटेड: 5:59 PM 0thGMT+0530

मेडिकल छात्र से निवेश का झांसा देकर ठगे 15 लाख: एक अन्य ठगी क्रेडिट कार्ड से:



इंदौर/खबर प्रधान डेस्क
मेडिकल छात्र के साथ 15 लाख की ऑनलाइन ठगी :एक अन्य ठगी क्रेडिट कार्ड के नाम पर:

इंदौर में एक मेडिकल छात्र से ऑनलाइन निवेश के नाम पर 15 लाख की ठगी कर ली गई।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज का छात्र से एक युवती ने टेलीग्राम के जरिए संपर्क किया ।‌ जिसमें ऑनलाइन डिवाइस और टास्क पूरा करने पर मोटा मुनाफा मिलने का लालच दिया।
पहले छात्र को कुछ रकम वापस भी मिली । जिससे उसे निवेश करने हेतु भरोसा बढ़ गया । लेकिन जैसे ही उसने बड़ी रकम निवेश की ,तब उसे ठगी का एहसास हुआ।
यह मामला है संयोगितागंज थाना क्षेत्र का, जिसमें एमजीएम कॉलेज के बॉयज हॉस्टल का छात्र कृष्ण कुमार कुमावत ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके पास कल्याणी एस नाम की एक महिला का मैसेज आया था । उसने फोन कॉल पर शिप्पो कंपनी से जुड़ा हुआ बताया । इसमें उसे बताया गया कि ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर बोनस दिया जाता है।  और टेलीग्राम लिंक के जरिए उसे एक ग्रुप में जोड़ दिया गया । सबसे पहले 9 दिसंबर को पहले टास्क दिया गया।  जिसे पूरा करने पर उसके अकाउंट में ₹1000 क्रेडिट हो गए । इससे मेडिकल छात्र का भरोसा बना और उसी दिन उसने ₹9000 डिपॉजिट कर दिए । रकम जमा करने पर 56 टास्क मिलेंगे । छात्र ने यूपीआई से पैसे ट्रांसफर कर दिए । इसके बदले उसे ₹15000 का बोनस दिखाया गया । 11 दिसंबर को फिर ₹9000 जमा कराये और इस बार उसे ₹35000 का बोनस दिया गया।‌ इसी तरह टास्क और  बोनस का सिलसिला चलता रहा।‌ इस तरह से अलग-अलग चरणों में कई अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करवाए गए।  इस तरह कुल मिलाकर 15 लाख रुपए जमा कर लिए गए । लंबे समय तक स्क्रीन पर बोनस और रिवॉर्ड दिखाते रहे।  किंतु असल में रकम वापस नहीं मिली । 3 जनवरी 2026 को उसके अकाउंट में केवल 51000 ही वापस आए । जब उसने बाकी पैसे मांगे और टेलीग्राम और व्हाट्सएप पर संपर्क किया तो आरोपियों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया।

इसके बाद मेडिकल छात्रा को ठगी का एहसास हुआ। और छात्र ने संयोगिता गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।‌ पुलिस संबंधित बैंक अकाउंट्स में रकम को फ्रीज करने की प्रक्रिया में है।  और पता लगाया जा रहा है कि पैसे किन-किन खातों में ट्रांसफर किए गए।

ठगी का अन्य मामला क्रेडिट कार्ड से:

वही एक अन्य मामला क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी का सामने आया है। यह दूसरा मामला द्वारका पुरी थाना क्षेत्र का है।  यहां इस मामले में क्रेडिट कार्ड पर कम चार्ज का प्लान एक्टिव करने के नाम पर एक महिला से आरोपियों ने ठगी कर ली।

जानकारी के अनुसार स्कीम नंबर 71 की निवासी प्रगति जैन को 30 दिसंबर को एक कॉल  आया। कॉल करने वाले ने खुद को तुषार शर्मा एचडीएफसी बैंक का प्रतिनिधि बताया।
इस काॅल के जरिए उसे बताया गया की 1 जनवरी से उनके क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले चार्ज में छूट दी जा रही है और कुछ नई पॉलिसी भी एक्टिव कराई जाएगी । इसके लिए एक ऐप को डाउनलोड करना होगा। प्रगति ने ऐसा ही किया और ऐप डाउनलोड कर एक लिंक पर क्लिक कराया । जिससे उसके अकाउंट से एक बार में 1 लाख 90 हजार रुपए निकल गए और दूसरे ट्रांजैक्शन में 3 लाख 80 हजार और निकल गए ।
जैसे ही आरोपियों का तीसरा कॉल आया ,तब प्रगति को ठगी का एहसास हुआ । उसने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा कर अपना  क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करा दिया।  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपियों की लोकेशन, बैंक अकाउंट की डिटेल्स खंगाल रही है।
इसके अलावा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि टेलीग्राम टास्क ऑनलाइन बोनस या बैंक से जुड़े हुए किसी भी अनजान कॉल या एप्स से सावधान रहें। किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करें।

टिप्पणियां (0)