कड़ाके की ठंड में सड़कों पर उतरे सीएम मोहन यादव, गरीबों को बांटे कंबल :

khabar pradhan

संवाददाता

5 January 2026

अपडेटेड: 6:00 PM 0thGMT+0530

कड़ाके की ठंड में सड़कों पर उतरे सीएम मोहन यादव, गरीबों को बांटे कंबल :


कड़ाके की ठंड में रैन बसेरा पहुंचे सीएम मोहन यादव, गरीबों को बांटे कंबल…साथ ही पिलाई चाय!

सबसे पहले बात मध्य प्रदेश की उस तस्वीर की, जिसने सियासत से ज्यादा संवेदनशीलता को उजागर किया…

प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार रात अचानक सड़कों पर उतर आए… बिना किसी पूर्व सूचना के सीएम भोपाल की सड़कों पर पहुंचे और गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना…

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पुलिस मुख्यालय के सामने लाल परेड ग्राउंड के गेट नंबर 4, शौर्य द्वार पर मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की… ठंड में खुले आसमान के नीचे बैठे लोगों से सीएम ने कुशलक्षेम पूछी और अपने हाथों से कंबल बांटे…इसके बाद मुख्यमंत्री तलैया स्थित प्राचीन काली मंदिर पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोग रात गुजारने के लिए रुके हुए थे… सीएम ने उनसे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सभी को कंबल भेंट किए… किसी ने बताया कि वह सब्जी बेचने भोपाल आए थे, तो किसी ने कहा कि जरूरी काम से आए और रात यहीं रुकना पड़ा…मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव था यादगार-ए-शाहजहांनी पार्क स्थित रैन बसेरा… यहां सीएम ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और रैन बसेरे में रह रहे लोगों से पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं… लोगों ने बताया कि खाने, सोने और हीटर की पर्याप्त व्यवस्था है…इस दौरान सीएम ने रैन बसेरे में मौजूद सभी लोगों को गर्मागर्म चाय पिलाई… एक व्यक्ति सुबोध जोसेफ ने कमर दर्द की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कलेक्टर और निगमायुक्त को इलाज के निर्देश दिए…मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार गरीबों, जरूरतमंदों और महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है… ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति बेसहारा न रहे, यही सरकार की प्राथमिकता है…सीएम की इस आत्मीयता से गरीबों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद भी दिया…



….

टिप्पणियां (0)