उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी केस में बड़ा अपडेट:
संवाददाता
9 January 2026
अपडेटेड: 9:38 PM 0thGMT+0530
अंकिता भंडारी केस: क्या है नया अपडेट:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अब शुक्रवार को सीबीआई जांच की सिफारिश की है। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और माता सोनी देवी ने बुधवार रात मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और इस दौरान उन्हें इस संबंध में एक चिट्ठी सौंपी जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की। अब सीएम धामी ने साफ कह दिया है कि इस मामले में सबसे ज्यादा प्रभावित अंकिता के माता-पिता हैं उनसे हमने बात की है और उन्होंने कहा था कि सीबीआई जांच होनी चाहिए और अब हम इसकी सिफारिश कर रहे हैं।
नया ऑडियो आया सामने:
अंकिता के पिता ने चिट्ठी में कहा था कि ‘वीआईपी’ की वजह से उनकी बेटी की हत्या हुई और उसका अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने चिट्ठी में कहा था, ‘मैं वीआईपी को पकड़ने के लिए सरकार से अपील करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई से इस मामले की जांच कराई जाए।” आपको बता दें अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर का एक कथित नया ऑडियो सामने आया जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गईं।
बीजेपी से निकाले गये पूर्व विधायक सुरेश राठौर के साथ कथित बातचीत के इस ऑडियो में सनावर यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि उन पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम लेने का दवाब था औऱ सनावर, राठौर की कथित पत्नी हैं,,सनावर ने अपने एक ऑडियो में कथित ‘वीआईपी’ का खुलासा कर सियासी हलचल पैदा कर दी थी। इस खुलासे के बाद पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश में मांग उठी ।
सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन:
कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वर्ष 2022 में पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता की रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य ने अपने दो कर्मचारियों-सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में तीनों आरोपियों को सत्र न्यायालय उम्रकैद की सजा सुना चुका है।क्षअब पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद सीएम ने CBI जांच की सिफारिश की है।