डेढ़ साल का मासूम कार के अंदर हुआ बंद –कांच तोड़कर निकाला बाहर:
संवाददाता
13 January 2026
अपडेटेड: 4:59 PM 0thGMT+0530
छिंदवाड़ा के फव्वारा चौक पर सोमवार देर शाम लापरवाही का एक ऐसा मामला सामने आया, जब डेढ़ साल के मासूम को माता-पिता कार में बंद कर शॉपिंग करने चले गए।
और कार की चाबी कार के अंदर ही रह गई। इस दौरान ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम सक्रिय हो गया और बच्चा अंदर फंस गया । कुछ ही देर में घुटन होने पर बच्चा रोने लगा । मौके पर मौजूद लोगों ने पहले दरवाजा खोलने का प्रयास किया।
किंतु दरवाजा नहीं खुला।
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई । मौके पर पुलिस पहुंची और मौके की नजाकत को देखते हुए कार का कांच तोड़कर गेट खोला गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया । बच्चे को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की कि बच्चों को कभी भी कार में अकेला ना छोड़े । क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।