शादी के 17 दिन बाद बेटी ससुराल से भागी, पिता ने की गोली मारकर हत्या:
संवाददाता
15 January 2026
अपडेटेड: 4:47 PM 0thGMT+0530
भिंड के खेरिया थापक गांव का निवासी मनीष उर्फ मुनेश धानुक ने अपनी बेटी की शादी 11 दिसंबर को ग्वालियर के गुड़ागुड़ी नाका निवासी देवधानुक के साथ की । शादी के बाद 28 दिसंबर को निधि अपने पति के साथ महाराज बाड़े पर शॉपिंग के लिए गई और यही से वह प्रेमी के साथ चली गई। ससुराल वालों ने हजरत कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। कुछ दिन बाद निधि मायके लौट आई तो उसे ससुराल ले जाया गया।
कि उसने यहां रहने से इनकार कर दिया। दो दिन पहले निधि दोबारा ससुराल से बिना बताए चली गई। किंतु मायके नहीं पहुंची। मायके और ससुराल के पक्ष के लोग उसे ढूंढ रहे थे। इसी बीच मंगलवार के दोपहर गांव के बाहर पिता मनीष को वह मिली तो उसने समझा बूझकर अपने साथ बुला लिया और फिर इसी दौरान कट्टे से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया । क्योंकि बेटी शादी के बाद ससुराल से भाग गई थी।
बेटी का शव खेत में ही छोड़कर वह मेहगांव थाने पहुंचा और पुलिस से बोला मैंने अपनी बेटी को मार डाला है
बेटी की मां पूजा ने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उसने बताया कि पति ने अपनी इज्जत और शर्म के कारण बेटी की हत्या कर दी। भिंड एसएसपी संजीव पाठक ने बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।