दिल्ली में घने कोहरे का अलर्ट जारी:

पश्चिमी विक्षोभ से हिमालयन क्षेत्र में भारी वर्षा और बर्फबारी के साथ बारिश के भी है आसार:

दिल्ली एनसीआर में कोहरे का कहर लगातार जारी है और अगले हफ्ते भी कोहरे से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।
इस बीच पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और दिल्ली ,पंजाब ,हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 से 24 जनवरी के बीच कई इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।
दिल्ली एनसीआर में 20 जनवरी की सुबह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22. 8 डिग्री दर्ज किया गया । जिससे ठंड का एहसास कम रहा ‌ । किंतु पालम एयरपोर्ट के आसपास 9.7 डिग्री तक पर तापमान रहा । अगले हफ़्ते तक सुबह का तापमान 11 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले हफ़्ते पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोम के क्षेत्र में आने की संभावना है।
जिससे 23 जनवरी को  हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है । इधर उत्तर पश्चिम भारत में राजस्थान, दिल्ली ,पंजाब ,हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश का मौसम:
मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और बर्फबारी की संभावना है जबकि 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बताई गई है ।

इधर 22 से 24 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक बना रहेगा।  शाम के समय सर्दी में थोड़ी कमी आएगी । न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री रहा।

दिल्ली एनसीआर में अगले हफ़्ते मौसम का पूर्वानुमान:
20 से 24 जनवरी तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि 23 जनवरी को घने बादलों के साथ बारिश की संभावना भी जताई गई है इस दौरान तेज हवाएं चलेगी और कोहरे से राहत की कोई संभावना नहीं है।
यानी कोहरे का कहर अगले 5 दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा।